1/9तमिल एक्टर थलापति विजय सुर्खियों में हैं। तमिलनाडु में उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने कमाल कर दिया है। उनके मुख्यमंत्री बनने की पूरी उम्मीद है। इस बीच विजय से जुड़ी छोटी से छोटी चीजें सर्च की जा रही हैं। उनकी फिल्में, बचपन, फैमिली लाइफ सब कुछ। विजय की पत्नी संगीता ने 27 साल की शादी के बाद फरवरी 2026 में तलाक का केस फाइल किया है। इंट्रेस्टिंग बात है कि कभी दोनों की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग थी।

साउथ सुपरस्टार और पॉलीटीशियन थलापति विजय और उनकी पत्नी के बीच तलाक का प्रॉसेस चल रहा है। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि विजय एक्ट्रेसस तृषा कृष्णन के साथ जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। संगीता से विजय की शादी 1999 में हुई थी। संगीता का ताल्लुक किसी फिल्मी फैमिली से नहीं था बल्कि वह उनकी फैन थीं।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म पूवे उनक्कागा से विजय फेमस हो गए थे। 1996 में चेन्नई के फिल्म सिटी में उनकी एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी। संगीता विजय की फैन थीं और वह लंदन से उनसे मिलने आई थीं।

संगीता श्रीलंका के एक तमिल के बड़े बिजनसमैन की बेटी हैं जो कि यूके में सेटल हो गए थे। संगाती विजय से पूरी तरह मंत्रमुग्ध थीं। वह उस वक्त कुछ बोल नहीं पाईं। बाद में विजय से चेन्नई में मिलकर पर्सनली उनसे बात करने का फैसला लिया।

विजय ने अपनी फीमेल फैन संगीता को घर बुलाया। उनके पेरेंट्स भी आए। उस विजय के घरवालों ने नहीं सोचा था कि विजय की वो फैन उनके घर की बहू बन जाएगी।

विजय और संगीता एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। संगीता कुछ महीनों के लिए चेन्नई में ही रुक गईं। विजय ने उन्हें फिर से घर पर बुलाया तो उनके पेरेंट्स समझ गए कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं।

विजय के पिता ने संगीता से डायरेक्टली पूछ लिया कि क्या वह उनके बेटे से शादी करना चाहती हैं। संगीता ने हां कह दिया। विजय भी राजी हो गए और दोनों की शादी धूमधाम से हुई।

विजय और संगीता के दो बच्चे हैं। बेटा संजय जेसन 25 साल का है और बेटी दिव्या साशा 20 की। विजय और संगीता के तलाक और उनके तृषा कृष्णन से लिंकअप की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता का आरोप है कि विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। उनको इस बात की जानकारी अप्रैल 2021 में मिली थी। संगीता ने इस सिलसिले में फैमिली कोर्ट में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि विजय उस महिला के टच में हैं जिस वजह से परिवार पर असर पड़ रहा है। इस वजह से वह अलग रह रही हैं।
