trisha Krishnan 22 yr old video viral after Vijay thalapathy party tvk historic win people say sarswati on tongue विजय थलापति के जीतते ही तृषा के वीडियो पर टूट पड़े लोग, 22 साल पहले की थी भविष्यवाणी- सीएम बनूंगी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विजय थलापति के जीतते ही तृषा के वीडियो पर टूट पड़े लोग, 22 साल पहले की थी भविष्यवाणी- सीएम बनूंगी

विजय थलापति के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने से पहले एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का 22 साल पुराना एक वीडियो वायरल है। इसमें उन्होंने खुद सीएम बनने की इच्छा जाहिर की थी। लोग लिख रहे हैं कि उनकी जुबान पर सरस्वती थीं।

Tue, 5 May 2026 04:52 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय थलापति के जीतते ही तृषा के वीडियो पर टूट पड़े लोग, 22 साल पहले की थी भविष्यवाणी- सीएम बनूंगी

थलापति विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत हासिल कर चुके हैं। उनकी फिल्मों, परिवार और पॉलिटिकल करियर के साथ रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन भी लाइमलाइट में आ गई हैं। तृषा की दोस्त चार्मी उन्हें इशारों में उन्हें विजय के लिए लकी बता चुकी हैं। अब तृषा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने खुद तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने की चाहत जताई थी। अब लोग इसे तृषा का मेनिफेस्टेशन पावर बोल रहे हैं। इंट्रेस्टिंग बात है कि 4 तारीख को चुनाव के नतीजे घोषित हुए और इस दिन तृषा का जन्मदिन था। इस पर भी कुछ लोग मीम्स बना रहे हैं।

तृषा का 2004 का वीडियो वायरल

थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इस बीच उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में हैं। उनकी को-एक्ट्रेस और दोस्त तृषा का 22 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तृषा सीएम बनने की इच्छा जता रही हैं। ट्विटर पर छोटा डॉन नाम के हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इसमें लिखा है, ‘यह वीडियो 2004 का है जब तृषा कृष्णन ने भविष्य में तमिलनाडु का सीएम बनने की इच्छा जताई थी। अब हर चीज का सेंस समझ आ रहा है। किसी ने सही कहा है कि 24 घंटे में एक बार मां सरस्वती जुबान पर बैठती हैं, इसलिए संभलकर बोलना चाहिए।’

जब तृषा बोलीं- सीएम बनूंगी

तृषा का यह इंटरव्यू सन टीवी के यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। शुरुआत में वह फिल्मों की बात करती हैं। तृषा बोलती हैं, मैं डायरेक्टर की एक्टर हूं। वह जो बताएगा मैं करूंगी। तृषा से होस्ट ने पूछा कि वह मॉडलिंग कर चुकीं एक्टिंग कर चुकीं अब क्या बाकी है? इस पर वह बोलती हैं, 'सीएम बनना है।' जब तृषा से पूछा जाता है कैसे तो वह कॉन्फिडेंट होकर बोलती हैं, 'सच कह रही हूं, देखिएगा, 10 साल 15 साल जितना भी समय लगे। आप बस देखते रहिएगा मैं आपको बताऊंगी।' सीएम बनकर क्या करेंगी, इस पर तृषा बोलीं थीं कि पहले वोट डालिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तृषा से अफेयर के चर्चों के बीच टूटने को विजय का घर? ऐसे हुआ था संगीता से प्यार

लोग कर रहे जयाललिता से तुलना

वीडियो पर काफी कमेंट्स हैं। एक ने लिखा है,उन्होंने अपने फ्यूजर की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। एक ने लिखा है कि क्या वह तमिलनाडु की दूसरी जयाललिता बनने जा रही हैं। ट्विटर पर किसी ने लिखा है, एक दिन वह बन जाएगी। इलेक्शन रिजल्ट के बाद यह इंटरव्यू काफी देखा जा रहा है। एक ने लिखा है, अब डेब्युटी सीएम जरूर बन जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय को जीत की बधाई देने घर पहुंचीं तृषा, लोगों ने शुरू कर दी गॉसिप

विजय की जीत के बाद से तृषा पर फोकस

बता दें कि विजय थलापति की पत्नी का नाम संगीता है और बीती फरवरी रिपोर्ट्स थीं कि वह तलाक की अर्जी दे चुकी हैं। संगीता का आरोप है कि विजय का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है। विजय और तृषा के अफेयर के चर्चे लंबे समय से हैं हालांकि दोनों इस पर चुप्पी साधे रहते हैं। फंक्शस में दोनों को साथ देखकर कई बार अफवाहों को हवा मिली है। अब 4 मई को तृषा के जन्मदिन पर विजय की पार्टी की जीत। तृषा का सुबह मंदिर में होना और विजय के जीतते ही उनके घर बधाई देने पहुंचना, यह सब डिसकस किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय थलापति ने 6 साल की उम्र में अटेंड की थी मां-बाप की शादी; अनदेखी फोटो वायरल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।