संदीप रेड्डी ने विजय थलापति की जीत को बताया सिनेमा का पावर, लोग बोले- तमिल पछताएंगे
संदीप रेड्डी वांगा ने विजय थलापति और उनकी पार्टी को बधाई देने के लिए एक ट्वीट किया जिस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शंस दिख रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि विजय की जीत की वजह सिनेमा नहीं।

विजय थलापति की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। इस विक्ट्री पर सिनेमा जगत के साथी विजय को भर-भर बधाई दे रहे हैं। लेटेस्ट ट्वीट संदीप रेड्डी वांगा का है। संदीप ने लिखा है कि यह सिनेमा की ताकत है जो सिस्टम को हिला सकती है। उन्होंने विजय और उनकी पार्टी को कॉन्ग्रेचुलेट किया है। संदीप के कमेंट्स पर लोग अपने विचार लिख रहे हैं। कई ने लिखा है कि यह सिनेमा की ताकत नहीं बल्कि विजय का जमीन पर काम है। वहीं कुछ लिख रहे हैं कि तमिल लोग विजय को चुनकर पछताएंगे।
संदीप ने विजय के लिए लिखा तगड़ा पोस्ट
संदीप रेड्डी वांगा लिखते हैं, 'सिनेमा ये कर सकता है, यह लोगों को झकझोर सकता है, सिस्टम को हिला सकता है और मौजदगी को ताकत में बदल सकता है। यहां सिनेमा पर्दे से उतरकर जमीन पर कब्जा करता है। कोई हाइप नहीं, कोई शोर-शराबा नहीं, असली ताकत... विजय सर और तमिलगा वेत्री कझगम को मेरी दिल से बधाई।'
वांगा से सहमत नहीं दिखे लोग
इस पोस्ट पर लोगों के ऐसे कमेंट्स भी दिख रहे हैं जो संदीप रेड्डी वांगा से सहमत नहीं हैं। एक ने लिखा है, 'अगर सिनेमा में पावर था तो आपको क्या लगता है कि यह चिरंजीवी और कमल हासन के लिए क्यों काम नहीं किया। मुझे लगता है कि तमिलनाडु की स्थिति अभी अलग है, जहां लोग ज्यादा बदलाव देखना चाहते हैं।' एक कमेंट है, 'जमीनी स्तर पर उनके बहुत लोग हैं, यह सब उन्होंने अभी नहीं 20 साल में कमाया है।' एक ने लिखा है, वह रीढ़ वाला आदमी है, दूसरों की तरह नहीं। एक ने लिखा है, अभी का या भविष्य का कोई एक्टर ऐसा पॉलिटकल इम्पैक्ट नहीं ला सकता, जैसा विजय लाए हैं- लोग उन्हें सिनेमा स्टार की तरह नहीं देखते बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह देखते हैं और इस इलेक्शन में यह साबित हो गया।
विजय के विरोध में भी दिखे कमेंट्स
कुछ कमेंट्स विजय के सपोर्ट में नहीं हैं। एक ने लिखा है, 'एक्टिंग और जमीन पर काम करने में बहुत फर्क है। विजय को कोई अनुभवी सीएम कैंडिडेट चाहिए, अगर नहीं तो कोई मेंटोर होना चाहिए।' एक कमेंट है, राजनीति सिनेमा की तुलना में एकदम अलग है। तमिल लोगों को जल्द ही अपनी गलती का अहसास हो जाएगा।
विजय की बड़ी जीत
विजय थलापति ने करियर के पीक पर सिनेमा जगत छोड़कर राजनीति में कदम रखा है। लोगों ने उनको पूरा समर्थन दिया। विजय की नई पार्टी ने एआईएडीएमके और डीएमके जैसी बड़ी पार्टियों को हराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन