विजय थलापति के साथ जीत का जश्न मनाने पहुंचीं तृषा कृ्ष्णन, लोग बोले- बर्थडे पर पूरा स्टेट गिफ्ट कर दिया
एक्टर विजय की पार्टी की भारी जीत के बीच उनकी कथित गर्लफ्रेंड तृषा के एक वीडियो ने गॉसिप गलियारों में सुगबुगाहट बढ़ा दी है। तृषा विजय को बधाई देने उनके घर पहुंची थीं।

एक्टर और टीवीके चीफ विजय थलापति की जीत के बीच उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा के वीडियो पर काफी गॉसिप चल रही है। जश्न में शामिल होने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन विजय के घर पहुंचीं तो सबका ध्यान खींच लिया। वह काफी खुश नजर आ रही थीं और उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। अब लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ उन्हें तमिलनाडु की फर्स्ट लेडी तक बोल रहे हैं। बता दें कि तृषा का 4 मई जन्मदिन भी था। लोग यह भी बोल रहे हैं कि विजय ने उनको पूरा स्टेट गिफ्ट कर दिया। वह सुबह तिरुपति के तिरुमाला वेंकटेश्वरा मंदिर में थीं।
विजय को बधाई देने पहुंची तृषा
एक्टर विजय के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन चुका है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम ने भारी जीत हासिल की है। विजय के समर्थकों और करीबियों में जबरदस्त खुशी है। विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तृषा जब उनसे मिलने घर पहुंचीं तो कैमरामेन की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। तृषा ने गाड़ी के अंदर से थम्पसअप का पोज दिया। इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने फिर शुरू की गॉसिप
एएनआई के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर एक ने लिखा है, तमिलनाडु की फर्स्ट लेडी। एक कमेंट है, अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर स्टेट इलेक्शन जीतना, जरा ऑरा इमैजिन कीजिए। एक ने लिखा है, पुरुष प्यार में क्या कर सकते हैं? गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर पूरा राज्या तोहफे में दे दिया। कुछ लिख रहे हैं कि अब जल्द विजय और तृषा की शादी की खबर मिल सकती है।
तलाक की अर्जी के चर्चे
बता दें कि रिजल्ट वाले दिन तृषा का जन्मदिन था। सुबह तिरुमाला मंदिर से उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे। विजय थलापति और तृष्णा के अफेयर के किस्से काफी समय से गॉसिप गलियारों में गूंज रहे हैं। एएनआई की पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की पत्नी संगीता ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दे चुकी हैं। संगीता का आरोप है कि साल 2021 में उन्हें विजय के दूसरी महिला से संबंध के बारे में पता चला। इस वजह से वह मानसिक तनाव में हैं और परिवार में अशांति है। विजय की पत्नी का कहना है कि विजय उन्हें वक्त नहीं देते इस वजह से वह उनसे अलग रहने लगी हैं।
अफेयर की गॉसिप की वजह
विजय और संगीता दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। फरवरी 2026 में खबर आई थी कि संगीता ने तलाक की अर्जी दी है। वह विजय के साथ कई फंक्शंस में नहीं दिखाई दीं, इस पर गॉसिप तेज हुई। हालांकि विजय और तृषा ने अफेयर के चर्चों पर चुप्पी साध रखी है। तलाक की खबरों के इस बीच जब दोनों एक शादी में साथ पहुंचे तो इस गॉसिप को लोग कन्फर्म मानने लगे। रिपोर्ट्स यह भी थीं कि तृषा की मां एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी बेटी की शादी की तरफ इशारा कर चुकी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन