Vijay Deverakonda Brother Anand Deverakonda Share Special Post For vadina Rashmika Mandanna देवर आनंद देवरकोंडा ने भाभी रश्मिका मंदाना पर लुटाया जमकर प्यार, कहा- 'मुझे मेरी 'वदीना' मिल गई...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

देवर आनंद देवरकोंडा ने भाभी रश्मिका मंदाना पर लुटाया जमकर प्यार, कहा- 'मुझे मेरी 'वदीना' मिल गई...'

26 फरवरी, 2026 को विजय और रश्मिका ने राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गया। इस शादी में परिवार और इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए हैं। शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। विजय भाई आनंद देवरकोंड़ा ने एक स्पेशल नोट के साथ भाभी का वेलकम किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Fri, 27 Feb 2026 08:55 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
देवर आनंद देवरकोंडा ने भाभी रश्मिका मंदाना पर लुटाया जमकर प्यार, कहा- 'मुझे मेरी 'वदीना' मिल गई...'

साउथ की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फाइनली एक्टर विजय देवरकोंडा संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस लंबे वक्त से काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में ये खूबसूरत कपल कल यानी 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गया। इस शादी में परिवार और इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए हैं। शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। स्टार्स से लेकर फैंस तक ने रश्मिका और विजय को ढेर सारी बधाई दी। शादी होते ही जहां विजय ने अपनी पत्नी रश्मिका के लिए खास नोट लिखा। वहीं, उनके भाई आनंद देवरकोंडा ने एक स्पेशल नोट के साथ भाभी का वेलकम किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

भाई-भाभी के लिए आनंद देवरकोंडा ने लिखा ये स्पेशल पोस्ट

विजय देवरकोंडा के भाई और एक्टर आनंद देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीरें शेयर कर एक खूबसूरत नोट लिख। इन तस्वीरों के साथ आनंद ने कैप्शन में लिखा, 'कई बार ऐसा हुआ जब फैंस चिल्लाते थे, 'वदीना, एला उनारू?' और मुझे कभी समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं। '

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका से 16 साल छोटी हैं उनकी बहन, दिखने में बेहद खूबसूरत हैं विजय की साली

हमेशा ही साथ रहें और मुस्कुराते रहें

आनंद आगे लिखते हैं, 'आज, मेरे भाई की शादी हो गई है और मुझे अपनी वदीना के रूप में सबसे पॉजिटिव और दयालु इंसान मिला है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वे अपनी बाकी जिंदगी में भी ऐसे ही मुस्कुराते रहें। जिंदगी भर साथ रहने के लिए!' विजय का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद करते हैं। यही नहीं, फैंस इस पर कमेंट कर न्यूली कपल को बधाई दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका-विजय के शादी के बंधन में बंधते ही इन स्टार्स ने लुटाया प्यार, दी बधाई

पत्नी के लिए विजय ने लिखा स्पेशल मैसेज

विजय देवरकोंडा ने शादी होते ही अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना पर ढेर सारा प्यार लुटाया। उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर कर खास मैसेज लिखा। विजय ने लिखा, 'एक दिन, मुझे उसकी बहुत याद आई। उसे इस तरह याद किया कि मुझे लगा कि अगर वो आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। जैसा मेरा खाना और अच्छा होता अगर वह मेरे सामने बैठी होती होती तो मेरा खाना ज्यादा हेल्दी लगता। मेरे वर्कआउट और मजेदार होते और कम पनिशमेंट जैसे लगते अगर वह साथ करतीं तो। ऐसा जैसे मुझे उनकी जरूरत है- बस ऐसा फील करने के लिए वह मेरा घर हैं चाहे मैं कहीं भी हूं। मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी वाइफ बना दिया। 26.2.2026'। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OTT पर फटाफट देख डालें रश्मिका-विजय की रोमांटिक फिल्में, जल्द इसमें आएंगे नजर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।