Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Geetha Govindam Dear Comrade And Other Movies Watch on ott platform Know Where OTT पर फटाफट देख डालें रश्मिका-विजय की रोमांटिक फिल्में, जल्द एक बार फिर इस मूवी में आएंगे नजर
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनOTT पर फटाफट देख डालें रश्मिका-विजय की रोमांटिक फिल्में, जल्द एक बार फिर इस मूवी में आएंगे नजर

OTT पर फटाफट देख डालें रश्मिका-विजय की रोमांटिक फिल्में, जल्द एक बार फिर इस मूवी में आएंगे नजर

कपल ने 3 अक्टूबर, 2025 को हैदराबाद में प्राइवेट सगाई की थी। वहीं, उदयपुर में दोनों की तेलुगु रीति-रिवाजों की अब वो शाम को कोडावा रीति-रिवाजों से शादी होगी। फैंस अब विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीरों और रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Priti KushwahaThu, 26 Feb 2026 04:15 PM
1/7

OTT पर  फटाफट देख डालें रश्मिका-विजय की रोमांटिक फिल्में

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फाइनली हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। दोनों ने आज यानी 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी में परिवार और इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए हैं। इस शादी को विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पर प्यार से "द वेडिंग ऑफ विरोश" के नाम से अनाउंस किया गया है।

2/7

रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा

कपल ने 3 अक्टूबर, 2025 को हैदराबाद में प्राइवेट सगाई की थी। वहीं, उदयपुर में दोनों की तेलुगु रीति-रिवाजों की अब वो शाम को कोडावा रीति-रिवाजों से शादी होगी। फैंस अब विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीरों और रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में देर किस बात की आपका ये इंतजार हम आसान बनाते हैं। आप फिलहाल घर बैठे  उनकी रोमांटिक फिल्मों का मजा OTT प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं।

3/7

गीता गोविंदम

विजय और रश्मिका ने पहली बार साल 2018 में 'गीता गोविंदम' में साथ काम किया था। ये एक तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी मूवी है। इसमें विजय और रश्मिका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और इसी मूवी से ये हिट हुए थे। यह फिल्म अब कई OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जैसे Zee5 और OTTplay Premium पर  घर बैठे आराम से देख सकते हैं।

4/7

सेल्फी शुरू मादिदा लव स्टोरी

साल 2020 में सेल्फी शुरू मादिदा लव स्टोरी में विजय और रश्मिका ने साथ काम किया था।

5/7

डियर कॉमरेड

विजय और रश्मिका की ने इसके बाद 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया। इसमें विजय एक गुस्सैल यूनियन लीडर के किरदार में हैं और रश्मिका एक क्रिकेटर की भूमिका निभाती हैं। इसे आप Amazon Prime Video, Jio Hotstar और MX Player जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर कई भाषाओं में स्ट्रीम कर सकते हैं।

6/7

अपकमिंग फिल्म VD14 – रानाबाली

विजय और रश्मिका की अगली फिल्म VD14 जिसका टाइटल 'रानाबाली' है। ये मूवी 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। यह एक पीरियड एक्शन‑ड्रामा है, जो 19वीं सदी में ब्रिटिश काल पर आधारित है।

7/7

रश्मिका की आने वाली फिल्में

अब एक नजर सिर्फ रश्मिका की आने वाली फिल्मों पर भी डाल लेते हैं। रश्मिका के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो फिल्म AA22 x A6 में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा 'एनिमल पार्क', 'पुष्पा 3', 'मैसा' में नजर आएंगी।