Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Get Bets Wishes From Vicky Kaushal ayushmann khurrana Samantha Ruth Prabhu And Other रश्मिका-विजय के शादी के बंधन में बंधते ही इन स्टार्स ने लुटाया प्यार, न्यूलीकपल को दी ढेरों बधाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रश्मिका-विजय के शादी के बंधन में बंधते ही इन स्टार्स ने लुटाया प्यार, न्यूलीकपल को दी ढेरों बधाई

इस शादी को विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पर प्यार से 'द वेडिंग ऑफ विरोश' के नाम से अनाउंस किया। वहीं, शादी की तस्वीरें भी समाने आईं, जिसमें रश्मिका और विजय दोनों ही दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखे।

Fri, 27 Feb 2026 07:14 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
रश्मिका-विजय के शादी के बंधन में बंधते ही इन स्टार्स ने लुटाया प्यार, न्यूलीकपल को दी ढेरों बधाई

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फाइनली हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। कपल कल यानी 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी में परिवार और इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए हैं। इस शादी को विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पर प्यार से "द वेडिंग ऑफ विरोश" के नाम से अनाउंस किया। वहीं, शादी की तस्वीरें भी समाने आईं, जिसमें रश्मिका और विजय दोनों ही दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखे। कपल की शादी होते ही फैंस से ही नहीं स्टार्स ने भी उन्हें ढेरों बधाई दीं।

विकी ने कपल को दी बधाई

विकी कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रश्मिका की शादी की तस्वीरें दोबारा पोस्ट कर उन्हें विश किया। उन्होंने लिखा, 'बधाई हो रश्मिका और विजय! भगवान आप दोनों को प्यार, खुशी और आनंद से भरी जिंदगी दे!!'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका से 16 साल छोटी हैं उनकी बहन, दिखने में बेहद खूबसूरत हैं विजय की साली

सामंथा ने भी किया विश

सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर विजय का नोट रीपोस्ट करते हुए लिखा, 'बधाई हो।' साथ ही स्पार्कल्स इमोजी भी शेयर की।

आपको जिंदगी भर खुशियां मिले

रश्मिका की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में, कृति सनोन ने शेयर किया, 'आह!!! बधाई हो रश्मि!! आप दोनों को!! आप लोगों को जिंदगी भर खुशियां और प्यार मिले।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय से पहले 13 साल बड़े इस एक्टर संग होने वाली थी रश्मिका की शादी

नानी ने दी शुभकामनाएं

एक्टर नानी ने X पर विजय की पोस्ट को री-शेयर किया और लिखा, 'इस खूबसूरत कपल को ढेर सारा प्यार और बधाई। प्रिय विजय और रश्मिका, आपको एक साथ और भी खूबसूरत और खुशहाल ज़िंदगी की शुभकामनाएं।'

ये स्टार्स भी हुए खुश

वहीं, आयुष्मान खुराना ने कहा, 'बहुत-बहुत बधाई दोस्तों!' हंसिका मोटवानी और मोना सिंह ने कमेंट किया, 'बधाई हो।' ईशान खट्टर ने लिखा, 'बधाई हो दोस्तों!' मीरा राजपूत ने पोस्ट किया, 'बधाई हो!! हमेशा खुशियां और प्यार।' अर्जुन कपूर ने शेयर किया, 'आप दोनों को बधाई,' जबकि रिया चक्रवर्ती और नेहा धूपिया ने विश किया, 'बधाई हो दोस्तों।'

शादी होते ही विजय ने पत्नी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

शादी के कुछ ही समय बाद विजय देवरकोंडा ने शादी की तस्वीरें शेयर कर अपनी पत्नी रश्मिका मंदान के लिए खास मैसेज शेयर किया। विजय ने लिखा, 'एक दिन, मुझे उसकी बहुत याद आई। उसे इस तरह याद किया कि मुझे लगा कि अगर वो आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। जैसा मेरा खाना और अच्छा होता अगर वह मेरे सामने बैठी होती होती तो मेरा खाना ज्यादा हेल्दी लगता। मेरे वर्कआउट और मजेदार होते और कम पनिशमेंट जैसे लगते अगर वह साथ करतीं तो। ऐसा जैसे मुझे उनकी जरूरत है- बस ऐसा फील करने के लिए वह मेरा घर हैं चाहे मैं कहीं भी हूं। मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी वाइफ बना दिया। 26.2.2026'। इस पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के लिए लिखा मैसेज- बेस्ट फ्रेंड को पत्नी बना दिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।