Who is Rashmika Mandanna younger 16 Years Younger Sister Shiman Mandanna Vijay Deverakonda रश्मिका मंदाना से 16 साल छोटी हैं उनकी बहन, दिखने में बेहद खूबसूरत हैं विजय देवरकोंडा की साली, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रश्मिका मंदाना से 16 साल छोटी हैं उनकी बहन, दिखने में बेहद खूबसूरत हैं विजय देवरकोंडा की साली

26 फरवरी को एक-दूजे के हो गए हैं। विजय और रश्मिका की शादी उदयपुर में हुई। फैंस को दोनों की शादी की पहली तस्वीर का इंतजार है। रश्मिका और विजय की अभी शादी तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई है। लेकिन क्या आप जानते हें कि विजय की एक खूबसूरत साली साहिबा भी हैं।

Thu, 26 Feb 2026 02:25 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
रश्मिका मंदाना से 16 साल छोटी हैं उनकी बहन, दिखने में बेहद खूबसूरत हैं विजय देवरकोंडा की साली

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस इस ऑन स्क्रीन हिट जोड़ी को अब रियल लाइफ में साथ देखने के लिए बेताब है। ऐसे में अब फाइनली ये कपल आज यानी 26 फरवरी को एक-दूजे के हो गए हैं। विजय और रश्मिका की शादी उदयपुर में हुई। फैंस को दोनों की शादी की पहली तस्वीर का इंतजार है। रश्मिका और विजय की अभी शादी तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई है। शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से दोनों की शादी होगी। लेकिन क्या आप जानते हें कि विजय की एक खूबसूरत साली साहिबा भी हैं। जी, हां रश्मिका की एक सगी बहन है, जो उनसे उम्र में काफी छोटी हैं। चलिए जानते हैं कि शिमन मंदाना कौन है?

कौन है रश्मिका मंदाना की बहन?

रश्मिका मंदाना की बहन का नमा शिमन मंदाना हैं। शिमन के बारे में कम लोग ही जानते हैं। शिमन लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं। आपको बता दें कि रश्मिका और शिमन की उम्र में काफी बड़ा फर्क है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शिमन उम्र में अपनी बड़ी बहन से 16 साल छोटी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय देवराकोंडा की दुलहन बनीं रश्मिका मंदाना की एंट्री के चर्चे
रश्मिका मंदाना की बहन

इस बात का है अफसोस

रश्मिका ने 2025 में Nod मैगजीन से बातचीत में बताया था कि वो अपने ऑफ डे पर अक्सर रो पड़ती हैं, क्योंकि वो अपनी बहन शिमन के साथ वक्त नहीं बिता पातीं। उन्होंने कहा था- मेरी एक बहन है, जो मुझसे 16 साल छोटी है। वो अब लगभग 13 साल की है। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि वो अब वो हाइट में मेरी जितनी हो गई, लेकिन उसकी बड़े होने के सफर को मैं देख नहीं पाई। रश्मिका के मुताबिक, उनके माता-पिता ने उनकी छोटी बहन को हमेशा स्टारडम से दूर रखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बंधन में बंधे विजय-रश्मिका, जानें पहले किस रिवाज से हुई शादी
रश्मिका मंदाना की बहन

इन फिल्मों में साथ किया काम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। उनकी जोड़ी ऑफ स्क्रीन काफी हिट रही है। फैंस ने उन्हें एक साथ पर्दे पर रोमांस करते देख काफी पसंद किया। दोनों ने एक साथ किंगडम, गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड और सेल्फी शुरू मादिदा लव स्टोरी में काम किया है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।

13 साल बड़े एक्टर से की थी सगाई

बता दें कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने किसी और से नहीं बल्कि कन्नड़ सिनेमा के जाने माने एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। रश्मिका ने खुद से 13 साल बड़े रक्षति से साल 2017 में सगाई की। उस वक्त रश्मिका महज 21 साल की थीं। रश्मिका ने रक्षित संग अपनी पहली फिल्म 'किरिक पार्टी' में काम किया था। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय से पहले 13 साल बड़े इस एक्टर संग होने वाली थी रश्मिका की शादी

क्या ये थी रश्मिका-रक्षित के अलग होने की वजह?

बता दें कि रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी दोनों 8 साल पहले अलग हुए थे। दोनों ने साल 2018 में अपना रिश्ता कर दिया था। उस वक्त कपल ने अपने रिश्ते के टूटने की असली वजह का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, कहा जाता है कि कंपैटिबिलिटी इश्यूज की वजह से दोनों ने अपने रास्ते जुदा कर लिए। दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।