विजय और रश्मिका ने तिरुपति में लिया आशीर्वाद, नई दुल्हन के चेहरे की चमक को नजरअंदाज करना मुश्किल
मंदिर में मौजूद लोगों ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का गर्मजोशी से स्वागत किया। यही नहीं, कपल ने मंदिर में फैंस और विजिटर्स के बीच मिठाई भी बांटी। कपल को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे थे।

साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोंने ने राजस्थान के उदयपुर में 26 फरवरी, 2026 को सात फेरे लिए। इस शादी में कपल के परिवार और इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए हैं। इस शादी को विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पर प्यार से "द वेडिंग ऑफ विरोश" के नाम से अनाउंस किया। शादी के बाद अब विजय और रश्मिका भगवान का आशीर्वाद लेने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम पहुंचे। दोनों का वीडियो सामने अया है, जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रहे हैं। नई दुल्हन रश्मिका की चमक को नज़रअंदाज़ करना मुश्किल था, जब उन्होंने प्यार से भीड़ की तरफ हाथ हिलाया, और अपनी ग्रेस दिखाई।
नई दुल्हन की चमक को नजरअंदाज करना मुश्किल
दरअसल, शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। कपल की एक झलक पाने के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर के बाहर उनके लिए भीड़ जमा हुई। नई दुल्हन रश्मिका की चमक को नजरअंदाज करना मुश्किल था, जब उन्होंने प्यार से भीड़ की तरफ हाथ हिलाया, और अपनी ग्रेस दिखाई। इस दौरान रश्मिका ने हरे और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी, जिसमें वो बेहद एलिगेंट दिख रही थीं। जबकि विजय ने सफेद कुर्ता और नारंगी शॉल कैरी किया था। साथ ही रश्मिका ने साड़ी को ट्रेडिशनल सोने की ज्वेलरी के साथ पेयर किया और अपना मेकअप मिनिमल रखा। विजय के साथ उनके भाई आनंद देवरकोंडा भी मौजूद थे।
कपल ने बांटी मिठाई
इस दौरान मंदिर में मौजूद लोगों ने विजय और रश्मिका का गर्मजोशी से स्वागत किया। यही नहीं, कपल ने मंदिर में फैंस और विजिटर्स के बीच मिठाई भी बांटी। कपल को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे थे।
जल्द नजर आएंगे 'रणबाली' में
बता दें कि शादी के बाद विजय और रश्मिका एक बार फिर से एक-साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। दोनों जल्द ही 'रणबाली' में दिखेंगे। बीते दिनों 'रणबाली' से उनका पोस्टर और एक गाना रिलीज किया गया। राहुल सांकृत्यान की निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'रणबाली' की अनाउंसमेंट तो पहले ही हो गई थी, लेकिन शादी के बाद फिल्म से दोनों का पहला पोस्टर रिवील किया गया है। वहीं, 'रणबाली' के मेकर्स ने एक सरप्राइज वीडियो जारी किया है, जिसमें रश्मिका और विजय की फिल्म से पहली झलक दिखाई गई है। पोस्टर सें विजय, राणाबाली के लुक में दिख रहे हैं, जबकि रश्मिका जयम्मा बनी हैं। दोनों का साउथ इंडियन लुक में काफी शानदार नजर आ रहा है।
गाने में दिखी शादी के पलों को झलक
वहीं, दूसरी तरफ मेकर्स ने 'रणबाली' का एक गाना भी रिलीज कर दिया है। वीडियो में फिल्म के शादी के पलों को दिखाया गया है और रश्मिका और विजय के बीच की केमिस्ट्री की झलक मिलती है। फिल्म का गाना 'ओ मेरे साजन' शेयर करते हुए मेकर्स ने रश्मिका और विजय को शादी की शुभकामनाएं दीं हैं। इस गाने को अजय-अतुल का संगीत है और श्वेता मोहन और जावेद अली ने गाया है।
इस दिन रिलीज होगी 'रणबाली'
रश्मिका और विजय फिल्म 'रणबाली' शादी बाद पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। 'रणबाली' मूवी का अनाउंसमेंट 26 जनवरी को किया गया था। वहीं, जब विजय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की पुष्टि की। बता दें कि 'रणबाली' से पहले दोनों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में नजर आ चुके हैं और ये उनकी साथ की तीसरी फिल्म है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन