Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda movie Ranabaali first song Endhayya Saami Out After married Video Goes Viral शादी के दो दिनों बाद ही विजय-रश्मिका ने फैंस को दिया बिग सरप्राइज, रिलीज हुआ 'रणबाली' का नया गाना, देखकर झूम उठे फैंस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शादी के दो दिनों बाद ही विजय-रश्मिका ने फैंस को दिया बिग सरप्राइज, रिलीज हुआ 'रणबाली' का नया गाना, देखकर झूम उठे फैंस

विजय-रश्मिका की शादी की कई तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं, अब शादी के बाद विजय और रश्मिका के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है। शादी के बाद कपल की अपकमिंग 'रणबाली' का पोस्टर के साथ एक गाना रिलीज कर दिया गया है।

Sat, 28 Feb 2026 03:11 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
शादी के दो दिनों बाद ही विजय-रश्मिका ने फैंस को दिया बिग सरप्राइज, रिलीज हुआ 'रणबाली' का नया गाना, देखकर झूम उठे फैंस

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फाइनली एक दूजे के हो गए हैं। कपल ने 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी में परिवार और इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए हैं। इस शादी को विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पर प्यार से "द वेडिंग ऑफ विरोश" के नाम से अनाउंस किया। स्टार्स की शादी की कई तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं, अब शादी के बाद विजय और रश्मिका के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है। शादी के बाद कपल की अपकमिंग 'रणबाली' का पोस्टर के साथ एक गाना रिलीज कर दिया गया है।

राणाबाली से रश्मिका-विजय का पहला लुक आउट

राहुल सांकृत्यान की निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'रणबाली' में एक साथ नजर आएगी। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' की अनाउंसमेंट तो पहले ही हो गई थी, लेकिन शादी के बाद फिल्म से दोनों का पहला पोस्टर रिवील किया गया है। वहीं, 'रणबाली' के मेकर्स ने एक सरप्राइज वीडियो जारी किया है, जिसमें रश्मिका और विजय की फिल्म से पहली झलक दिखाई गई है। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही 'राणबाली' से रश्मिका और विजय का पहला लुक शेयर कर सरप्राइज दिया गया है। पोस्टर की बात करें तो इमसें विजय, राणाबाली के लुक में दिख रहे हैं, जबकि रश्मिका जयम्मा बनी हैं। दोनों का साउथ इंडियन लुक में काफी शानदार नजर आ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर आनंद ने भाभी रश्मिका पर लुटाया जमकर प्यार, कहा- 'मुझे मेरी 'वदीना' मिल गई

गाने में दिखी शादी के पलों को झलक

वहीं, दूसरी तरफ मेकर्स ने 'रणबाली' का एक गाना भी रिलीज कर दिया है। वीडियो में फिल्म के शादी के पलों को दिखाया गया है और रश्मिका और विजय के बीच की केमिस्ट्री की झलक मिलती है। फिल्म का गाना 'ओ मेरे साजन' शेयर करते हुए मेकर्स ने रश्मिका और विजय को शादी की शुभकामनाएं दीं हैं। इस गाने को अजय-अतुल का संगीत है और श्वेता मोहन और जावेद अली ने गाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका से 16 साल छोटी हैं उनकी बहन, दिखने में बेहद खूबसूरत हैं विजय की साली

कैसा है गाना?

'रणबाली' के गाने 'ओ मेरे साजन' की बात करें तो इस वीडियो में रश्मिका और विजय की शादी के सीन्स दिखाए गए हैं। गाने में दोनों की खूबसूरत और रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। वीडियो की शुरुआत रश्मिका और विजय के किरदारों की शादी की तैयारियों से होती है, जिसके बाद दोनों की जिंदगी शुरू होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय से पहले 13 साल बड़े इस एक्टर संग होने वाली थी रश्मिका की शादी

इस दिन रिलीज होगी 'रणबाली'

रश्मिका और विजय फिल्म 'रणबाली' शादी बाद पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। 'रणबाली' मूवी का अनाउंसमेंट 26 जनवरी को किया गया था। वहीं, जब विजय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की पुष्टि की। बता दें कि 'रणबाली' से पहले दोनों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में नजर आ चुके हैं और ये उनकी साथ की तीसरी फिल्म है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।