Vicky Kaushal reacts to Dhurandhar 2 success and calls Aditya Dhar a great filmmaker 'धुरंधर 2' पर विकी कौशल ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मुझे पहला पार्ट बहुत पसंद आया था लेकिन दूसरा...’, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर 2' पर विकी कौशल ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मुझे पहला पार्ट बहुत पसंद आया था लेकिन दूसरा...’

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है

Fri, 27 March 2026 11:18 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर 2' पर विकी कौशल ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मुझे पहला पार्ट बहुत पसंद आया था लेकिन दूसरा...’

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। इस मूवी में हमजा के रोल में रणवीर को काफी पसंद किया जा रहा है। 'धुरंधर:द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस, क्रिटिक्स ही नहीं स्टार्स भी अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को लेकर विकी कौशल का भी रिएक्शन सामने आया है। विकी ने निर्देशक आदित्य की जमकर तारीफ की। आइए जानते हैं विकी ने क्या कहा?

आदित्य को बताया शानदार डायरेक्टर

आदित्य धर संग फिल्म 'उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक' में काम कर चुके एक्टर विकी कौशल ने उनकी तारीफ की। विकी ने आदित्य की तारीफ करते हुए कहा कि वो बेहद खुश हैं कि हर कोई इस फिल्म को कितना पसंद कर रहा है। विकी दिल्ली में आयोजित पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (IFFD) 2026 में शामिल हुए। इसी इवेंट के दौरान विकी ने कहा, 'मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि 'धुरंधर' कैसा प्रदर्शन कर रही है। मुझे इसका पहला भाग बहुत पसंद आया था। मैंने अभी तक इसका दूसरा भाग नहीं देखा है, लेकिन मुझे पता है कि आदित्य एक बेहतरीन फिल्ममेकर हैं। वो बेहतरीन कलाकारों को एक साथ लाए हैं और मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि हर कोई इस फिल्म को इतना पसंद कर रहा है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी बड़ी फिल्म

दिल्ली में फिल्म फेस्टिवल पर बोले विकी

विकी कौशल ने आगे कहा, 'यह बहुत अच्छा लग रहा है कि हम दिल्ली में एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर रहे हैं। हम अक्सर दुनिया भर के फेस्टिवल्स में जाते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि दुनिया हमारे पास आए।' एक्टर ने आगे कमेंट करते हुए कहा, 'मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम दिल्ली जैसे शहर में इतने बड़े फेस्टिवल का आयोजन करें... यह हमारे लिए एक बहुत ही शुभ संकेत है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2' पर देगी दस्तक, IMDb पर मिली 7.6 रेटिंग

'धुरंधर' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमजा संग बाथरूम सीन पर बोले संधू उर्फ पिंडा, कहा- ‘तीन रातों तक…’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।