Dhurandhar 2 Star Sara Arjun Work With Zoya Akhtar Next Movies Teaming Up With Ishaan Khatter Report 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी बड़ी फिल्म, इस एक्टर संग बनेगी जोड़ी!, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी बड़ी फिल्म, इस एक्टर संग बनेगी जोड़ी!

'धुरंधर 2' की एक और कलाकार की भी खूब चर्चा हो रहा है। हम बात कर रहे हैं 'धुरंधर 2' की एक्ट्रेस सारा अर्जुन की। मूवी में सारा और रणवीर की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। सारा ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया। ऐसे में अब सारा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Thu, 26 March 2026 08:36 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी बड़ी फिल्म, इस एक्टर संग बनेगी जोड़ी!

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर आदित्य धर की 'धुरंधर 2' इन दिनों हर तरफ गदर काट रही है। इस फिल्म ने भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी खलबली मचा दी है। फिल्म में रणवीर सिंह, हमजा के रोल में नजर आए। इस रोल में रणवीर ने अपनी जाल लगा दी। फिल्म में रणवीर के साथ बाकी कास्ट जैसे आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है। वहीं, 'धुरंधर 2' की एक और कलाकार की भी खूब चर्चा हो रहा है। हम बात कर रहे हैं 'धुरंधर 2' की एक्ट्रेस सारा अर्जुन की। मूवी में सारा और रणवीर की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। सारा ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस किया। ऐसे में अब सारा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच अब सारा के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है।

सारा के हाथ लगी बड़ी फिल्म

सारा अर्जुन अपने करियर के एक शानदार दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में अब सारा एक नई फिल्म मिलने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। गल्फ न्यूज के मुताबिक सारा अर्जुन के हाथ जोया अख्तर की बिग बजट फिल्म लगी है। सारा जोया अख्तर के 'टाइगर बेबी' बैनर तले बनने जा रही फिल्म में दिखाई देंगी। इस मूवी में सारा अर्जुन के अपोजिट ईशान खट्टर को अहम भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन अर्जुन वरैन सिंह करेंगे, जिन्हें 'खो गए हम कहां' के लिए जाना जाता है। हालांकि, अभी तक न ही सारा अर्जुन या अन्य कलाकारों की तरफ से और न ही प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।

जोया अख्तर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2' पर देगी दस्तक, IMDb पर मिली 7.6 रेटिंग

जोया ने शेयर की थी स्क्रिप्ट की तस्वीर शेयर

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल, यूजर्स बोले- '90 के दशक में वापस'

बता दें कि हाल ही में जोया अख्तरने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'A Perfect Match' नाम की एक स्क्रिप्ट की तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में सिर्फ दो नाम लिखे थे, कबीर और नव्या। उन्होंने लिखा था, 'बने रहिए!' इस घोषणा के बाद कास्ट को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि जोया अख्तर की रहस्यमयी पोस्ट के लगभग उसी समय, हाल ही में हुई एक शूटिंग के 'बिहाइंड-द-सीन्स' कुछ दृश्य ऑनलाइन सामने आए। इससे इस बात की अटकलें और तेज हो गईं कि सारा अर्जुन और ईशान खट्टर शायद इस रहस्यमयी प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमजा संग बाथरूम सीन पर बोले संधू उर्फ पिंडा, कहा- ‘तीन रातों तक…’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।