'धुरंधर 2' में हमजा संग बाथरूम सीन पर बोले उदयबीर संधू उर्फ पिंडा, कहा- 'तीन रातों तक नींद नहीं आई क्योंकि...'
'धुरंधर 2' की पूरी कास्ट यानी आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। फिल्म के हर किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। मूवी में रणवीर के दोस्त के रोल में नजर आए उदयबीर संधू को काफी पसंद किया गया था।

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस वक्त बवाल मचा रही है। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में हुई थी। रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'धुरंधर 2' की पूरी कास्ट यानी आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। फिल्म के हर किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। मूवी में रणवीर के दोस्त के रोल में नजर आए उदयबीर संधू को काफी पसंद किया गया था। संधू ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि रणवीर संग फाइट सीन के बाद उन्हें पूरी रात नींद ही नहीं आई। आइए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ?
'मैं तीन रातों तक सो नहीं पाया'
'धुरंधर: द रिवेंज' में उदयबीर संधू ने (रणवीर सिंह) जसकिरत सिंह रंगी के बचपन के दोस्त गुरबाज सिंह उर्फ पिंडा का किरदार निभाया है। उदयबीर ने हाल ही में फरीदून शहरयार के साथ एक इंटरव्यू में, उन्होंने बाथरूम सीन के बारे में बात की। उदयबीर ने बताया कि शूटिंग के तुरंत बाद उन्हें निर्देशक आदित्य धर से पहली तारीफ मिली थी। उन्होंने कहा, 'मैं तीन रातों तक सो नहीं पाया। उस सीन के लिए हमारी तीन दिन की शूटिंग थी, और उन तीनों रातों में मुझे बिल्कुल नींद नहीं आई।'
आदित्य ने की थी संधू की तारीफ
उदयबीर संधू ने आगे बताया, 'पहली रात मैं घबराहट की वजह से सो नहीं पाया और यह मेरे किरदार के लिए भी अच्छा रहा, क्योंकि हमें दिखाना था कि वह थोड़ा ऊंघ रहा है। लेकिन उस सीन के बाद, अगली दो रातों तक मैं और भी सो ही नहीं पाया। जब मैंने आदित्य सर से पूछा कि क्या मैंने अच्छा काम किया है, तो उन्होंने कहा कि तुम्हें अंदाजा भी नहीं है कि तुमने क्या कर दिखाया है।'
क्या था संधू का वो बाथरूम वाला सीन
उदयबीर संधू और रणवीर सिंह का 'धुरंधर: द रिवेंज' का एक सीन इंटरनेट पर पूरी तरह से छा गया है। बाथरूम में हुई यह इमोशनल बहस दिखाती है कि पिंडा, हमजा को जसकीरत के तौर पर पहचान लेता है और उससे पूछता है कि वह अपनी मा और बहन के पास कभी वापस क्यों नहीं लौटा। जो बात एक दर्दनाक बहस के तौर पर शुरू होती है, वह जल्द ही एक जबरदस्त लड़ाई में बदल जाती है, क्योंकि हमजा अपनी पहचान बचाने और पाकिस्तान में एक भारतीय जासूस के तौर पर अपनी कवर स्टोरी बनाए रखने के लिए संघर्ष करता है। उदयबीर का अब वायरल हो चुका डायलॉग, 'घर दी याद नहीं आई तुझे, जस्सी?' (तुझे घर की याद नहीं आई, जस्सी?) दर्शकों के दिलों को छू गया है और तेजी से ऑनलाइन मीम का मसाला बन गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन