Vadh 2 OTT Release Date Locked Know All About Neena Gupta And Sanjay Mishra Crime Drama Film नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2' ओटीटी पर कब और कहां देगी दस्तक, IMDb पर मिली 7.6 रेटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2' ओटीटी पर कब और कहां देगी दस्तक, IMDb पर मिली 7.6 रेटिंग

'वध 2' साल 2022 में आई फिल्म 'वध' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों से खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसका निर्देशन भी जसपाल सिंह संधू ने ही किया है। ये फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में अब थिएटर रिलीज के बाद 'वध 2' ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Thu, 26 March 2026 07:44 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2' ओटीटी पर कब और कहां देगी दस्तक, IMDb पर मिली 7.6 रेटिंग

Vadh 2 OTT Release Date Locked: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की थ्रिलर फिल्म 'वध 2' को दर्शकों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स ही नहीं, बल्कि ऑडियंस के भी शानदार रिव्यू मिले थे। ये फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी 'वध 2' ने ठीक ठाक कमाई की। ऐसे में अब थिएटर रिलीज के बाद 'वध 2' ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तो चलिए जानते हैं ये फिल्म कब और कहां पर देख सकते हैं।

ओटीटी पर 'वध 2' कब और कहां देखें

'वध 2' साल 2022 में आई फिल्म 'वध' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों से खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसका निर्देशन भी जसपाल सिंह संधू ने ही किया है। वहीं सीक्वल में प्यार और मोहब्बत के साथ बदले और अपराध की कहानी है, और इसे भी काफी पसंद किया गया था। 'वध 2' के ओटीटी रिलीज की बात करें नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर की ये फिल्म 3 अप्रैल से OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे आप मुफ्त में घर बैठे आराम और सुकून के साथ देख सकते हैं।

क्या है 'वध 2' कहानी?

फिल्म 'वध 2' के कास्ट की बात करें संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, कुमुद मिश्रा, अमित के सिंह, शिल्पा शुक्ला, योगिता बिहानी अहम किरदार में हैं। फिल्म 'वध 2' की कहानी साल 1994 से शुरू होती है, जब मंजू देवी को डबल मर्डर के आरोप में 28 साल की सजा सुनाई जाती है। फिर कहानी 28 साल आगे बढ़ती है। दिखाया जाता है कि मंजू देवी जेल में बंद है। इस जेल में शंभूनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) गार्ड होते हैं, जो मंजू से बहुत प्यार करता है। इसी से कहानी आगे बढ़ती है और जेल में एक बड़े नेता का भाई केशव भी कैदी है, पर वहां उसका राज चलता है और वह सभी कैदियों के साथ मारपीट करता है। एक दिन केशव की नजर एक महिला कैदी पर पड़ती हैं और नियत खराब हो जाती है। यहीं से कहानी एक अगल मोड़ लेती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 10 करोड़ में बनाया गया था और इसने 3.77-3.83 करोड़ रुपये ही कमाए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।