TV Ram Arun Govil On Ranbir Kapoor Playing The Lord In Ramayana Says He Is A Very Cultured Kid अरुण गोविल ने फिल्म रामायण में रणबीर के राम किरदार निभाने पर कहा- वह संस्कारी बच्चे हैं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अरुण गोविल ने फिल्म रामायण में रणबीर के राम किरदार निभाने पर कहा- वह संस्कारी बच्चे हैं

रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने अब नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के राम किरदार निभाने पर अपना रिएक्शन दिया है।

Wed, 8 April 2026 07:58 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
अरुण गोविल ने फिल्म रामायण में रणबीर के राम किरदार निभाने पर कहा- वह संस्कारी बच्चे हैं

रामायण फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म भले ही दिवाली पर रिलीज होगी, लेकिन हाल ही में पहला टीजर रिलीज हुआ था जिसके बाद चर्चा काफी बढ़ गई है। फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। अब रणबीर पर रामानंद सागर के रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल ने जानें क्या कहा।

क्या बोले अरुण गोविल

अरुण खुद नितेश तिवारी की रामायण में दशरथ का किरदार निभाने वाले हैं। अरुण ने कहा, रणबीर की जहां बात है, वह काफी अच्छे एक्टर हैं। वह काफी मेहनत करते हैं। उनमें मोरल कल्चर हैं। मैंने कई बार ये देखा है। उन्होंने अपना बेस्ट दिया है।

रणबीर ने रामानंद सागर देखकर खुद को किया तैयार

बता दें कि रणबीर खुद भी बोल चुके हैं कि उन्होंने राम के किरदार के लिए रामानंद सागर की रामायण देखी थी जिससे वह किरदार को अच्छे से समझे हैं और इससे वह काफी इंस्पायर भी हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर की रामायण से कम्पैरिजन होने पर रामानंद सागर के बेटे बोले- लोग अक्सर..

अरुण को राम किरदार में आज भी करते हैं फैंस पसंद

अरुण गोविल को भी राम के किरदार में काफी पसंद किया गया है। यहां तक कि आज भी अरुण जब कहीं जाते हैं तो फैंस उनके पैर छूने लग जाते हैं। सबको लगता है कि रियल लाइफ में भी वह भगवान राम हैं। वहीं जब रणबीर का लुक रिलीज हुआ था तब कई ने रणबीर को अरुण गोविल से कम्पेयर किया था।

रामायण की बाकी स्टार कास्ट

बता दें कि रामायण में जहां राम का किरदार रणबीर निभा रहे हैं। वहीं साई पल्लवी ने सीता का, यश ने वहीं रावण का किरदार निभाया है। सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है तो वहीं रवि दुबे ने लक्ष्मण का।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूरदर्शन वाली रामायण के लक्ष्मण बोले; रणबीर के चेहरे पर 'राम' वाली मासूमियत नहीं

इनके अलावा काजल अग्रवाल ने मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा का। वहीं कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी फिल्म का हिस्सा हैं।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं नमित मल्होत्रा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 2 पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर।

कितने बजट में बन रही है फिल्म

आपको यह भी बता दें कि रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म है। नमित मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों पार्ट का टोटल बजट 4000 करोड़ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलोचनाओं के बीच ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर ने कहा- हम बहुत ध्यान से सुन रहे हैं

रणबीर पहले इस किरदार के लिए नहीं थे तैयार

रणबीर ने कुछ दिनों पहले यह भी बताया कि पहले वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि उन्हें लगा कि वह इस किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे। लेकिन फिर राहा के जन्म के बाद उनकी लाइफ बदल गई। उन्होंने कहा कि ये किरदार मुझे मिला और राहा भी मेरी लाइफ में आई जो एक प्यारा इत्तेफाक था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।