Ramanand Sagar Ramayan Sunil Lehri Laxman says Ranbir Kapoor lacks innocence to play Ram more suitable for his brother दूरदर्शन वाली रामायण के लक्ष्मण बोले; रणबीर कपूर के चेहरे पर 'राम' वाली मासूमियत नहीं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दूरदर्शन वाली रामायण के लक्ष्मण बोले; रणबीर कपूर के चेहरे पर 'राम' वाली मासूमियत नहीं

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने रणबीर कपूर की रामायण के टीजर के बाद निराशा जताई है। उनका मानना है कि राम बनने के लिए रणबीर कपूर के चेहरे में वो मासूमियत नहीं है।

Sat, 4 April 2026 11:34 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
दूरदर्शन वाली रामायण के लक्ष्मण बोले; रणबीर कपूर के चेहरे पर 'राम' वाली मासूमियत नहीं

रणबीर कपूर की रामायण का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में रणबीर कपूर राम के रूप में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीजर को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस बीच रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर के चेहरे में वो मासूमियत नहीं है जो अरुण गोविल (रामानंद सागर की रामायण के राम) में थी।

रणबीर के चेहरे में मासूमियत नहीं: सुनील लहरी

डीएनए से खास बातचीत में सुनील लहरी ने टीजर में वीएएक्स की आलोचना नहीं की। उन्होंने कहा कि वो बस दिखाने के लिए है, लेकिन कुछ चीजें हैं जो उन्हें पसंद नहीं आईं। सुनील लहरी ने कहा कि रणबीर कपूर के चेहरे में वो मासूमियत नहीं दिखी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामानंद नहीं बनाना चाहते थे लव कुश, एक कॉल के बाद सीरियल बनाने के लिए भरी हामी

सुनील लहरी ने कहा, “रणबीर ठीक दिखे हैं, लेकिन मासूमियत थोड़ी कम है। अरुण गोविल में जो धैर्य, शांति और मासूमियत थी, वह यहां गायब है। लेकिन मुझे यकीन है कि वह अपनी एक्टिंग से इस भूमिका को बखूबी निभाएंगे।”

सुनील बोले ऐसे रोल्स के लिए फ्रेश चेहरे कास्ट करने चाहिए

सुनील लहरी ने कहा, “वो थोड़ा कठोर दिखते हैं, वो लक्ष्मण या भरत के की भूमिका के लिए अधिक उपयुक्त हैं। ऐसे रोल के लिए अच्छा होता है अगर आप फ्रेश चेहरे को कास्ट करें। एक नया एक्टर, बिना किसी छवि या विवाद के, हमेशा एक आदर्श विकल्प होता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर की रामायण को 'टीवी के कृष्ण' ने बताया 'ग्लोबल अवतार', जानें क्या बोले

रामानंद सागर की रामायण में बने थे लक्ष्मण

सुनील लहरी की बात करें तो रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल प्ले करके वो घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। आज भी लोग उन्हें रामायण के लक्ष्मण के रूप में जानते हैं। रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन पर प्रासरित हुई थी। रामायण टीवी जगत के सबसे सफल शोज में से एक था। कोविड लॉकडाउन के दौरान जब शो को दोबारा प्रसारित किया गया था तब भी शो को उसी प्रकार का प्यार मिला था जो पहली बार प्रसारण के वक्त मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण मेकर्स ने रिजेक्ट कर दी 700 करोड़ की डील, OTT पर रिलीज का क्या है प्लान?

दो पार्ट्स में रिलीज होगी रणबीर की रामायण

रणबीर कपूर की रामायण की बात करें तो ये फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। रणबीर कपूर की रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। साई पल्लवी सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं, साउथ के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में दिखेंगे। फिल्म के दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।