Ramayan Creator Ramanand Sagar Son Moti Says Ranbir Kapoor Film Should Not Be Compared To TV Show रणबीर कपूर की रामायण से कम्पैरिजन होने पर रामानंद सागर के बेटे मोती बोले- लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं कि..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणबीर कपूर की रामायण से कम्पैरिजन होने पर रामानंद सागर के बेटे मोती बोले- लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं कि...

रामायण फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इस बीच रामानंद सागर के बेटे मोती ने उनके पिता के शो से फिल्म के कम्पैरिजन होने पर जानें क्या कहा।

Wed, 8 April 2026 06:19 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
रणबीर कपूर की रामायण से कम्पैरिजन होने पर रामानंद सागर के बेटे मोती बोले- लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं कि...

रणबीर कपूर की रामायण की अनाउंसमेंट जबसे हुई है तबसे फिल्म काफी चर्चा में है। वहीं कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ जिसको लेकर लोगों के मिक्स रिस्पॉन्स आए। वहीं कई ने तो फिल्म का रामानंद सागर के शो रामायण से भी कम्पेयर किया जो 1987-1988 तक एयर हुआ था। अब इस कम्पैरिजन पर रामानंद सागर के बेटे मोती सागर का रिएक्शन आया है।

शो और फिल्म के कम्पैरिजन पर क्या बोले

पीटीआई से बात करते हुए मोती सागर ने कहा कि उन्हें लगता है कि फिल्म और शो के बीच में कम्पैरिजन ही सही नहीं है। वह बोले, ‘लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि हमारी रामायण में 30-40 मिनट के 78 एपिसोड थे, जबकि फिल्म केवल 3 से 4 घंटे की होगी। यही वजह है कि काफी डिफ्रेंस है, शो में काफी डिटेल्स भी होती है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलोचनाओं के बीच ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर ने कहा- हम बहुत ध्यान से सुन रहे हैं

रणबीर पर है उन्हें भरोसा

मोती ने यह भी कहा कि वह रामायण से कुछ अच्छा एक्सपेक्ट कर रहे हैं क्योंकि रणबीर आज के समय के अच्छे एक्टर हैं। वह बोले, ‘वह एक क्लास एक्टर हैं और अपने किरदार में काफी गहराई ला देते हैं। लेकिन आप टीजर से ही जज नहीं कर सकते।’

फिल्म देखकर कमेंट करूंगा

मोती ने आगे कहा, ‘रणबीर अपने किरदार में काफी गहराई में गए होंगे। मैं इसलिए पूरी फिल्म देखना चाहूंगा और फिर कमेंट करूंगा। मैं इस फिल्म से काफी अच्छा एक्सपेक्ट कर रहा हूं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजट से लेकर OTT और म्यूजिक तक, अब तक ये 9 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है 'रामायण'

रामानांद सागर थे राम भक्त

मोती ने यह भी कहा कि उनके पिता हमेशा रामायण की स्टोरी को सच्चाई के साथ बताना चाहा है। वह बोले, ‘मेरे पिता राम भक्त थे। विक्रम बेताल और दादा दादी की कहानियां बनाने के बाद उन्होंने हम चारों को बुलाया और कहा कि रामायण मेरा लाइफटाइम एम्बिशन है। मुझे यह करना है चाहे इसके लिए मुझे बंगला बेचना पड़े अपना।’

उन्होंने यह भी कहा कि वह शो पैसे के लिए नहीं बना रहे हैं और जो भी चाहे इस पर काम कर सकता है। हम सब उनके साथ जुड़े। हम रामायण के लिए ही जिए और उसके लिए ही सांस ली।

काफी मुश्किलों का करना पड़ा था सामना

मोती ने यह भी बताया कि इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन वे सब अपने पिता के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करना चाहते थे। उन्होंने कई जुगाड़ के साथ स्पेशल इफेक्ट्स बनाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण से फैंस के लिए आई गुड न्यूज, रणबीर कपूर के हैं डबल रोल; एक राम और दूसरा..

कैसे स्पेशल इफेक्ट्स करते थे क्रिएट

उन्होंने कहा, ‘हमने यूनीक मेथड से जैसे इंसेंस और धूप स्टिक्स से फॉग बनाते, रूईं के जरिए बादल बनाते। हमने एसईजी(स्पेशल इफेक्ट्स जनरेटर) मशीन भी यूज की तीर-बाजी सीन के लिए।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।