Ramayana producer Namit Malhotra responds to criticism for Rama VFX आलोचनाओं के बीच ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर ने कहा- हम बहुत ध्यान से सुन रहे हैं, पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आलोचनाओं के बीच ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर ने कहा- हम बहुत ध्यान से सुन रहे हैं, पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं

‘रामायण’ के टीजर ‘रामा’ में दिखाए गए वीएफएक्स की आलोचना हो रही है। इस बीच इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वे सबकी बातें सुन रहे हैं।

Tue, 7 April 2026 11:17 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
आलोचनाओं के बीच ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर ने कहा- हम बहुत ध्यान से सुन रहे हैं, पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का टीजर ‘रामा’ चर्चा में है। कुछ लोग रणबीर कपूर को राम के किरदार में देख खुश हो रहे हैं। वहीं कुछ फिल्म के वीएफएक्स की बुराई कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि वह सबकी बातें सुन रहे हैं और मिल रहे फीडबैक पर ध्यान दे रहे हैं।

पढ़िए नमित का पूरा नोट

नमित ने लिखा, 'प्यारे दोस्तों, पिछले कुछ दिनों में आप सभी से मिली प्रतिक्रिया वास्तव में अद्भुत, प्रेरणादायक और अभिभूत करने वाली रही हैं। यह देखना कि हमारे 'राम' दुनिया भर में कितने लोगों के दिलों को छू रहे हैं, मेरे मन को गहरी विनम्रता और खुशी से भर देता है। मैं आपकी एक्साइटमेंट, फीडबैक और हर बात को संजोकर रखता हूं। यह एक ऐसी कहानी है जो अरबों लोगों की आत्मा में बसी है और यह हमारी पूरी संवेदनशीलता और देखभाल की हकदार है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'रामायण' में ये है नितेश का फेवरिट सीक्वेंस, बताया क्यों खास होगा रावण का किरदार

नमित ने आगे क्या लिखा?

उन्होंने आगे लिखा, ‘हजारों कलाकार और सहयोगी जो पूरी लगन से काम कर रहे हैं, वे बहुत उत्साहित और ऊर्जावान हैं कि वे आगे बढ़कर हर विभाग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें। हम बहुत ध्यान से सुन रहे हैं, पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं और इस कहानी के प्रति लोगों की श्रद्धा का सम्मान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 पर भारी पड़ा रामायण का म्यूजिक, देखें टॉप 10 ट्रेंडिंग गानों की लिस्ट

आलोचना पर किया रिएक्ट?

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए लिखा, 'यह हमारी रामायण है। यह हम सभी की है और हर भारतीय को गर्व महसूस कराने की जिम्मेदारी ही मुझे हर दिन आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। आपने अब तक जो देखा है, वह तो बस शुरुआत है... हम सभी इस दिवाली पर अपनी संस्कृति और इतिहास का जश्न मनाने के लिए, अपनी इस महागाथा को सबसे बड़े सिनेमाघरों में जीवंत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजट से लेकर OTT और म्यूजिक तक, अब तक ये 9 रिकॉर्ड तोड़ चुकी है 'रामायण'

'रामायण' के बारे में

'रामायण' दो पार्ट्स में रिलीज होगी। पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर आएगा। वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर दस्तक देगा। इन दोनों पार्ट्स को डायरेक्टर नितेश डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रणबीर के अलावा यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, अरुण गोविल जैसे कलाकार हैं। खबरों के मुताबिक, इन दोनों पार्ट्स का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।