Trisha Krishnan Suriya Karuppu Cancelled Hours Before Release Despite CM Vijay Approval मुख्यमंत्री विजय के परमिशन के बाद भी तृषा कृष्णन के सुबह के शोज हुए कैंसल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मुख्यमंत्री विजय के परमिशन के बाद भी तृषा कृष्णन के सुबह के शोज हुए कैंसल

विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु के मॉर्निंग शोज रिलीज करने की परमिशन दी थी। लेकिन इसके बावजूद शोज कैंसल हुए।

Thu, 14 May 2026 12:20 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
मुख्यमंत्री विजय के परमिशन के बाद भी तृषा कृष्णन के सुबह के शोज हुए कैंसल

विजय और तृषा कृष्णन का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और उनके बीच अच्छा और क्लोज बॉन्ड भी है। अब तृषा की तमिल थ्रिलर फिल्म करुप्पु 14 मई को रिलीज हुई है जिसको लेकर काफी समय से बज था। अब फैंस इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर के बाहर सुबह आ गए। लेकिन फिल्म के मॉर्निंग शोज को बिना किसी वजह को बताए कैंसल कर दिया गया है।

प्रोड्यूसर ने मांगी माफी

फिल्म के प्रोड्यूसर एस आर प्रभु ने एक्स (ट्विटर) पर इस बारे में बताया। उन्होंने लिखा, ‘किसी वजह से सुबह 9 बजे के शोज कैंसल हो गए है करुप्पु के। हम सभी से माफी मांगते हैं। हालांकि फैंस चाहते हैं कि उन्हें बताया जाए कि आखिर क्यों फिल्म के शो कैंसल हुए हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय थलापति से पहले ये स्टार्स भी लाए राजनीति में तूफान

लोग हुए गुस्सा और मांगे जवाब

प्रभु के पोस्ट पर फैंस ने कमेंट किया और पूछा कि क्या ये सिर्फ तमिल नाडु के थिएटर में हुआ है? केलर में क्या? वहीं एक ने पूछा कि भाई 9.30 और 9.45 के शोज का क्या? उसके बारे में भी बताओ। वहीं एक ने पूछा कि हमें डिटेल एक्सप्लेनेशन दो या फिर आप खुद अपनी फिल्म देखो।

विजय को कहा था थैंक्यू

बता दें कि मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने मुख्यमंत्री विजय को थैंक्यू कहा था सुबह 9 बजे के शो की परमिशन के लिए। उन्होंने ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स का बैनर शेयर किया और साथ ही विजय की फोटो शेयर की मुख्यमंत्री ऑफिस से।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तृषा कृष्णन ने विजय थलापति के CM बनने के बाद शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- प्यार…

उन्होंने लिखा था, ‘मुख्यमंत्री विजय को स्पेशल थैंक्यू हमें 9 बजे के शो के लिए स्पेशल परमिशन देने के लिए।’

फिल्म की स्टार कास्ट

करुप्पु फिल्म की बात करें तो इसे आरजे बालाजी ने डायरेक्ट किया है और इसमें तृषा कृष्णन के साथ सूर्या लीड रोल में हैं। फिल्म को एस आर प्रभु ने एस आर प्रकाश बाबू के साथ प्रोड्यूस किया है अपने प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स बैनर तहत।

विजय ने जब ली शपथ, तब तृषा थीं मौजूद

बता दें कि विजय ने जब मुख्यमंत्री की शपथ ली तब तृषा भी वहां मौजूद थीं। वह विजय के इस स्पेशल दिन पर अपनी मां के साथ आई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय-तृषा का Appadi Podu हुआ वायरल, जानें इसका मतलब, हिंदी में बना है इसका रीमेक

तृषा इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में आई थीं। तृषा की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

तृषा का स्पेशल बॉन्ड

तृषा ने खुद इस सेरेमनी की फोटोज शेयर की थीं और लिखा था, ‘प्यार हमेशा लाऊड होता है।’ इसके बाद दोनों के रिलेशन को लेकर खबरऔर तेज हो गईं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।