Trisha Krishnan shared first post after vijay thalapathy CM oath ceremony amid dating rumors तृषा कृष्णन ने विजय थलापति के CM बनने के बाद शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- प्यार…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

तृषा कृष्णन ने विजय थलापति के CM बनने के बाद शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- प्यार…

थलापति विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन ने पहला पोस्ट शेयर किया है। उनका कैप्शन लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

Mon, 11 May 2026 11:03 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
तृषा कृष्णन ने विजय थलापति के CM बनने के बाद शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- प्यार…

तमिलनाडु की राजनीति में 10 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जब थलापति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन इस ऐतिहासिक पल के साथ-साथ सोशल मीडिया पर जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है थलापति की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मौजूदगी और उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट।

तृषा का कैप्शन हुआ वायरल

शपथ ग्रहण समारोह के बाद तृषा ने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने उसी साड़ी में फोटोज शेयर की हैं जिसे पहनकर वह विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह में गई थीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्यार की गूंज हमेशा सबसे तेज होती है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थलापति विजय की जीत के बीच तृषा का पुराना बयान वायरल, वरुण से क्यों टूटी थी सगाई

फैंस का रिएक्शन

फैंस इस कैप्शन के अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे विजय की राजनीतिक जीत और जनता के प्यार से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विजय और तृषा के बीच लंबे समय से चल रही डेटिंग की अफवाहों को फिर से बल मिल गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह कैप्शन उन लोगों को जवाब है जो उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 7 फिल्मों से हिलने वाला है साउथ बॉक्स ऑफिस, आ रही हैं ये शानदार फिल्में

विजय और तृषा के अफयर के रूमर्स कब तेज हुए?

विजय और तृषा की जोड़ी 'घिल्ली', 'कुरुवी' और हालिया ब्लॉकबस्टर 'लियो' के बाद से ही चर्चा में है। हाल ही में जब विजय की पत्नी संगीता ने थलापति पर अफेयर करने के आरोप लगाए थे और तलाक की अर्जी दी थी तब विजय और तृषा के अफेयर की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, न विजय ने और न ही तृषा ने इन खबरों की पुष्टि की है। हालांकि, पहले विजय की जीत पर उनके घर और अब शपथ ग्रहण समारोह में तृषा का पहुंचना लोगों के मन में सवाल खड़े कर रहा है। (ये भी पढ़ें: विजय और तृषा का गाना 'Appadi Podu' हुआ वायरल, जानते हैं इसका मतलब? हिंदी में बना है इसका रीमेक)

क्या राजनीति में एंट्री करेंगी तृषा?

चेन्नई के गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि विजय की पार्टी TVK तृषा को राजनीति में उतारने की तैयारी कर रही है। दरअसल, विजय ने दो जगहों से चुनाव लड़े थे और उन्होंने दोनों जगह चुनाव जीत लिए हैं। ऐसे में खबरें हैं कि वह अपनी एक सीट, त्रिची ईस्ट (Trichy East) तृषा को देंगे और तृषा वहां से उपचुनाव लड़ सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो 'अप्पडी पोडू' की यह हिट जोड़ी अब विधानसभा में भी साथ नजर आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तृषा ने विजय के साथ शेयर की हैं ये तस्वीरें, हर पोस्ट में कॉमन है ये खास चीज

यहां देखिए तृषा की लेटेस्ट पोस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।