1/8इस हफ्ते ये 7 फिल्में साउथ का बॉक्स ऑफिस हिलाने वाली हैं। आपको किस फिल्म का इंतजार है?

14 मई को मलयालम फिल्म अतिरदी Athiradi थिएटर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में टोविनो थॉमस, बेसिल जोसफ और विनीत श्रीनिवासन लीड रोल में नजर आएंगे। ये एक्शन कॉमेडी फिल्म ऑडियंस को पसंद आने वाली है।

जगपति बाबू, रितिका श्रीनिवास, लाया की तेलुगू फिल्म वढाला Vadhala इस 14 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। ये ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है ये देखने का इंतजार हो रहा है।

सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली तेलुगू फिल्म है जो जबरदस्त एक्शन और फैमिली ड्रामा से भरी हुई है। इस फिल्म में गुलशन देवैया, गौतमी और मंजूषा नजर आने वाली हैं। फिल्म 15 मई को थिएटर में देखी जा सकती है।

कन्नड़ फिल्म शेर इस हफ्ते 15 मई को रिलीज होगी। फिल्म एक अनाथ और गैंग के बीच हुई वॉर पर बेस्ड है। इस फिल्म में किरण राज, शोभराज, बाला राजवाडी और वीना सुंदर लीड रोल में हैं।

शिवम शैवम: द 1989 फाइल केस नाम की एक तेलुगू फिल्म थिएटर पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की कहानी पौराणिक और थ्रिलर से भरी है। फिल्म 15 मई को थिएटर में दस्तक देने वाली है।

Veerabhadrudu नाम की एक तेलुगू फिल्म आ रही है। इस फिल्म में सूर्या शिवकुमार, तृषा कृष्णन, इंद्रान, स्वसिका ने काम किया है। फिल्म इस 14 मई को रिलीज हो रही है।

कन्नड़ फिल्म लो नवीन में एक्टर नवीन सज्जू और वर्षा गिरिधर ने काम किया है। रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 15 मई को थिएटर में रिलीज होगी।
