cringe queen dhinchak pooja 7 annoying song on youtube check which music video got 53 million views ढिंचैक पूजा के 7 गाने जिन्हें सुनकर हुआ सिरदर्द, देखें यूट्यूब पर किस सॉन्ग को मिले 53 मिलियन व्यूज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ढिंचैक पूजा के 7 गाने जिन्हें सुनकर हुआ सिरदर्द, देखें यूट्यूब पर किस सॉन्ग को मिले 53 मिलियन व्यूज

ढिंचैक पूजा का नाम सुनकर भले ही लोगों का सिरदर्द होने लगता हो, मजेदार बात यह है कि उनके गानों के वीडियोज को यूट्यूब पर जमकर देखा गया है। एक गाने को तो 53 मिलियन व्यूज मिले हैं।

Thu, 23 April 2026 10:05 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
ढिंचैक पूजा के 7 गाने जिन्हें सुनकर हुआ सिरदर्द, देखें यूट्यूब पर किस सॉन्ग को मिले 53 मिलियन व्यूज

ढिंचैक पूजा...नाम तो सुना ही होगा? वही जिनको क्रिंज पॉप क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। ढिंचैक पूजा के गानों में ना सुर होता है ना ताल। लिरिक्स भी ऐसी जिसका कोई सिर-पैर नहीं। उनका यही अंदाज सबको हटके लगा और वह रातोंरात वायरल हो गईं। ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है। जब उनका पहला गाना वायरल हुआ तो हर कोई शॉक्ड था। पूजा को खूब ट्रोल किया गया। इंट्रेस्टिंग बात है कि इन सबके बाद भी ढिंचैक पूजा के गानों पर यूट्यूब पर काफी व्यूज हैं। यहां उनके 7 गानों पर चर्चा करेंगे।

1. स्वैग वाली टोपी

ढिंचैक पूजा यानी पूजा जैन उत्तर प्रदेश की हैं। उन्होंने दिल्ली की इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई है। वह गाने कैसे गाने लगीं इस पर इंट्रेस्टिंग स्टोरी सुना चुकी हैं। पूजा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके दोस्त बोलते थे कि आवाज अच्छी है। इस पर पूजा ने बिना किसी म्यूजिक की ट्रेनिंग लिए रैंडम गाना लिखा- स्वैग वाली टोपी और रिलीज कर दिया। यह गाना 2015 में आया था और इसके बाद वह कई गाने बनाती गईं। पूजा का यह पहला गाना था। इसे 2017 से अप्रैल 2026 तक 11 हजार के करीब व्यूज मिले हैं।

2.सेल्फी मैंने ले ली आज

ढिंचैक पूजा का गाना सेल्फी मैंने ले ली आज उनका सबसे हिट गाना है। जब 2017 में यह रिलीज हुआ, उस वक्त सेल्फी का काफी क्रेज था। उन्होंने वही कीवर्ड पकड़ा और गाना लिख डाला जिसका कोई मतलब नहीं निकल रहा था। इस गाने को यूट्यूब पर 8 साल में 53 मिलियन व्यूज मिले हैं।

3.दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर

दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर, इस गाने में पूजा रेड कलर के स्कूटर पर बैठकर घूम रही हैं। इस पर कई लोगों ने रील्स बनाईं। ये इतना वायरल हुआ कि सोनू निगम भी इसे गा चुके हैं। उन्होंने 90 के दशक में इसकी ट्यून बदलकर कुमार सानू की आवाज में गाकर सुनाया था। दिलों का शूटर को 22 मिलियन व्यूज मिले हैं।

4.दे दे थोड़ा कैश

ढिंचैक पूजा का गाना बापू दे दे थोड़ा कैश भी सिरदर्द करने वालों की जमात में था लेकिन इसे यूट्यूब पर 8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

5.होगा ना कोरोना

कोरोना के वक्त ढिंचैक पूजा ने एक मोटिवेशनल सॉन्ग बनाया था होगा ना कोरोना। इसमें वह कोरोना से जंग जीतने की बात करती हैं। इस गाने को 6 साल में 11 मिलियन व्यूज मिले हैं।

6.नाच के पागल हो जाओ

नाच के पागल हो जाओ गाना भी फुलऑन पागलपंती भरा है। लोगों ने कमेंट्स में लिखा है कि इस गाने से नफरत है। इसके बाद भी इसे यूट्यूब पर 16 मिलियन व्यूज मिले हैं।

7.मेरा नाम है ढिंचैक पूजा

ढिंचैक पूजा ने 2026 में भी एक गाना रिलीज किया है। गाना साल की शुरुआत यानी जनवरी में रिलीज हुआ था। इसे सिर्फ 813 व्यूज मिले हैं। इस गाने में विजुअल्स नहीं हैं सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।