most popular 7 haryanvi video on youtube with millions views check which song in billionaire club 52 gaj ka bahu kale ki Haryanvi Songs: इन 7 हरियाणवी गानों को यूट्यूब पर मिले ताबड़तोड़ व्यूज, देखें कौन पहुंचा बिलियन पार
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनHaryanvi Songs: इन 7 हरियाणवी गानों को यूट्यूब पर मिले ताबड़तोड़ व्यूज, देखें कौन पहुंचा बिलियन पार

Haryanvi Songs: इन 7 हरियाणवी गानों को यूट्यूब पर मिले ताबड़तोड़ व्यूज, देखें कौन पहुंचा बिलियन पार

हरियाणवी गानों पर डांस तो खूब किया होगा, क्या आपको पता है कि किस गाने को यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कौन जल्दी ही बिलियनेयर क्लब में पहुंचने वाला है?

Kajal SharmaTue, 28 April 2026 09:46 PM
1/8

इन हरियाणवी गानों ने लूटी महफिल

बॉलीवुड और भोजपुरी गानों की तरह हरियाणी गानों की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यूट्यूब पर इन गानों के रिलीज होते ही ताबड़तोड़ व्यूज मिलने लगते हैं। अगर रील्स में गाना वायरल हो गया तो फिर तो इसके व्यूज मिलियन्स पार हो जाते हैं। हरियाणवी वीडियोज का स्वैग और इनका फास्ट म्यूजिक लोगों को खूब पसंद आता है। यूट्यूब पर इन गानों को बहुत व्यूज मिले हैं। कुछ के व्यूज बिलियन तक हैं। यहां चेक करें 7 हरियाणवी पॉप्युलर गाने और उनके व्यूज।

2/8

52 गज का दामन

बिलियन व्यूज की बात करें तो 52 गज का दामन गाना बवाल काट रहा है। 5 साल में इस गाने को 1.7 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने की सिंगर रेणुका पंवार हैं। एक्टर्स प्रांजल दहिया और अमन जाजी हैं। लिरिक्स मकेश जाजी के हैं।

3/8

कोका कोला

कोका कोला ऑफिशियल वीडियो को 5 साल में 952 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने में रुचिका जांगिड़ और केडी दिख रहे हैं। इसे रुचिका जांगिड़ ने गाया है। इस गाने पर 3.6 मिलियन लाइक्स हैं तो आप इसकी पॉप्युलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

4/8

बहू काले की

बहू काले की गाने पर डीजे पर जमकर धमाल होता है। मोर हरियाणवी चैनल पर अकेले इस गाने को 7 साल में 809 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

5/8

कबूतर

कबूतर गाने पर खूब रील्स बनीं और डीजे पर भी इस गाने पर जमकर डांस किया गया। 4 साल में इस गाने को 512 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने के सिंगर रेणुका पंवार और सुरेंदर रोमियो हैं।

6/8

राजी बोल जा

राजी बोल जा बहुत प्यारा रोमांटिक गाना है। इसे हरजीत दीवाना ने गाया है। गाने को यूट्यूब पर 553 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

7/8

लूट लिया

खासा आला चाहर के गाने खूब देखे और सुने जाते हैं। हरियाणवी गाने लूट लिया का ऑफिशियल वीडियो भी खूब देखा गया है। इसके व्यूज 436 मिलियन हैं।

8/8

बदली-बदली लागे

हरियाणी गानों को पॉप्युलर करने में सपना चौधरी का भी बड़ा हाथ है। उनका गाना बदली बदली लागे भी खूब देखा जाता है। सोनोटेक यूट्यूब पर इस गान को 9 साल में 430 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।