top 7 song trending india music gaining the most buzz on YouTube karisma Kapoor kya Mausam aya hai bollywood vs bhojpuri यूट्यूब की टॉप 7 ट्रेंडिंग लिस्ट में बॉलीवुड पर भारी पड़ा भोजपुरी, करिश्मा कपूर का ये गाना सुन रहा हिंदुस्तान, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूब की टॉप 7 ट्रेंडिंग लिस्ट में बॉलीवुड पर भारी पड़ा भोजपुरी, करिश्मा कपूर का ये गाना सुन रहा हिंदुस्तान

यूट्यूब म्यूजिक चार्ट्स की लेटेस्ट अपेडेट लिस्ट में हर मिजाज के गाने दिख रहे हैं। इंटरनैशनल, साउथ, 90 के दशक का नॉस्टैल्जिया और भोजपुरी। यहां देखें भारत में कौन से गाने टॉप 7 हैं।

Wed, 6 May 2026 03:40 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
यूट्यूब की टॉप 7 ट्रेंडिंग लिस्ट में बॉलीवुड पर भारी पड़ा भोजपुरी, करिश्मा कपूर का ये गाना सुन रहा हिंदुस्तान

यूट्यूब म्यूजिक चार्ट्स पर इस बार मौसम को देखकर गाने बदल रहे हैं। उत्तर भारत में बारिश ने मौसम खुशनुमा बनाया तो अनाड़ी फिल्म का गाना क्या मौसम आया है चार्ट में दिख रहा है। ट्रेडिंग चार्ट्स में रियल टाइम अपडेट रहता है। यह लिस्ट 6 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक की अपडेटेड है। इंट्रेस्टिंग बात है कि भोजपुरी यहां बॉलीवुड पर भारी पड़ गया है। तीन भोजपुरी गाने लिस्ट में हैं जबकि बॉलीवुड के एक गाने को ही जगह मिली है। यहां चेक करें कौन से 7 गाने सुन रहा है हिंदुस्तान।

आईज ऑन मी

इस लिस्ट में सबसे ऊपर काबिज है फ्रेडो, स्टील बैंगल्ज और सिद्धू मूसेवाला का गाना आइज ऑन मी। यह ट्रैक कई दिनों से नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब पर यह 27 अप्रैल को रिलीज किया गया है। सिद्धू मूसेवाला हमारे बीच नहीं लेकिन उनके फैन्स इस गाने को खूब व्यूज दे रहे हैं। इंटरनेशनल बीट्स और देसी स्वैग के इस फ्यूजन ने आते ही चार्ट्स पर कब्जा कर लिया था। अब तक इस गाने को 20,740,153 व्यूज मिल चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ गई यूट्यूब के टॉप गानों की वीकली लिस्ट, छाई रही धुरंधर, देखें टॉप 10
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब पर चर्चा बटोर रहे ये 7 वीडियोज, खूब देखा जा रहा आमिर खान का पुराना गाना

कोचु कुंजिताचनोरू रीमिक्स

दूसरे नंबर पर कलाभवन मणि और सिद्धार्थ विजयन का यह रीमिक्स गाना काफी पॉप्युलर हो रहा है। 23 अप्रैल को रिलीज हुए इस गाने ने दक्षिण भारत के साथ-साथ पूरे देश के म्यूजिक लवर्स को अपनी ओर खींचा है। इस पर रील्स भी बन रही हैं। गाने को अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब के टॉप 10 भजनों में हनुमान चालीसा नंबर 1, सुशांत सिंह का गाना बिलियन पार

बैंगल्स

संजू राठौड़ और G-SPXRK का गाना बैंगल्स तीसरे पायदान पर है। 18 अप्रैल को आया यह गाना अपनी कैची धुनों और बेहतरीन विजुअल्स की वजह से सोशल मीडिया रील्स पर भी खूब वायरल हो रहा है। शेकी-शेकी वाली पुरानी जोड़ी जिसमें संजू के साथ ईशा मालवीय हैं, लोगों को पसंद आ रही है।

क्या मौसम आया है

चौथे नंबर पर मौसम से जुड़ा गाना है। यह एकदम 90 के दशक का नॉस्टैल्जिया जगाने वाला है। गाने को साधना सरगम और उदित नारायण ने गाया है। करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया अनाड़ी फिल्म का यह गाना फिर ट्रेंड्स में लौटा है। यूट्यूब पर दो हफ्तों में इसे लव जंक्शन चैनल पर 3.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

बिगहा के बिगहा

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का जलवा हमेशा की तरह कायम है। आदित्य सम्राट और खुशी कक्कड़ का बिगहा के बिगहा नाम का देब पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। यूथ्स के बीच ये गाना पॉप्युलर हो रहा है। 11 दिनों में गाने को 2.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।

चोली में बजैतो झाल लहंगा में तबला

आशीष यादव और सृष्टि भारती का यह गाना 2 मई को रिलीज हुआ है। तीन दिनों में इस गाने को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

नाचे अमरपाली

आशीष यादव और खुशी कक्कड़ का गाना ट्रेडिंग लिस्ट में सातवें नंबर पर है। गाने को 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।