8 celebs who listen hanuman chalisa 2 of them are muslim Vicky Kaushal akshay kumar Shilpa Shetty sonu nigam हिंदू ही नहीं ये मुस्लिम एक्टर्स भी सुनते हैं हनुमान चालीसा, देखें 8 लोगों की लिस्ट में किसके नाम
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनहिंदू ही नहीं ये मुस्लिम एक्टर्स भी सुनते हैं हनुमान चालीसा, देखें 8 लोगों की लिस्ट में किसके नाम

हिंदू ही नहीं ये मुस्लिम एक्टर्स भी सुनते हैं हनुमान चालीसा, देखें 8 लोगों की लिस्ट में किसके नाम

गुलशन कुमार के हनुमान चालीसा पर यूट्यूब में 5 बिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कई सिलेब्स रोज हनुमान चालीसा पढ़ते और सुनते हैं, इनमें दो मुस्लिम नाम भी शामिल हैं।

Kajal SharmaThu, 23 April 2026 06:50 PM
1/9

हनुमान चालीसा सुनते हैं ये सिलेब्स

हाल ही में हार्दिक पांड्या की एक रील वायरल थी जिसमें वह कह रहे थे कि वह फरारी में बैठकर भी हनुमान चालीसा सुनते हैं। यूट्यूब पर हनुमान चालीसा के कई वर्जन्स हैं। इन्हें खूब सुना जाता है। गुलशन कुमार के हनुमान चालीसा को 14 साल में 5.3 बिलियन बिलियन व्यूज मिले हैं। भारत में ज्यादातर हिंदू घरों और मंदिरों में हनुमान चालीसा बजता है। यहां 8 सिलेब्रिटीज के नाम हैं जो नियम से हनुमान चालीसा पढ़ते या सुनते हैं। इनमें दो मुस्लिम एक्टर्स के नाम भी शामिल हैं।

2/9

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार रीसेंटली शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में थे। वहां उनसे प्लेलिस्ट के बारे में पूछा गया तो बोले कि वह ज्यादातर हनुमान चालीसा सुनते हैं। वह कई भजन सुनते हैं और वर्कआउट करते वक्त भी हनुमान चालीसा सुनते हैं।

3/9

सोनू निगम

सोनू निगम हनुमानजी को बहुत मानते हैं। वह कठिन समय में हमेशा हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उन्होंने बताया था कि वह हर शो या कॉन्सर्ट के पहले हनुमान चालीसा पढ़कर जाते हैं। एक बार पाकिस्तान में उनका शो था। वह ब्लास्ट होने पर बाल-बाल बचे थे। इसका श्रेय भी वह हनुमानजी को देते हैं।

4/9

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी भी फिटनेस फ्रीक हैं। वह हनुमान चालीसा सुनती हैं, यह बात एक रील में बता चुकी हैं। उस रील में शिल्पा वर्कआउट कर रही थीं। उन्होंने बताया था कि एनर्जी के लिए हनुमान चालीसा ही बेस्ट है।

5/9

विकी कौशल

विकी कौशल भी एक इंटरव्यू के दौरान बता चुके हैं कि वह हनुमान चालीसा सुनते और पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार जल्दी शूट होता है तब सुबह से गाड़ी में निकलना होता है। वह उस वक्त भी दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा से करते हैं।

6/9

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन भी हनुमान चालीसा पढ़ते और सुनते हैं। यूट्यूब पर एक चालीसा है, जिसमें कई लोगों ने आवाज दी है। इस हनुमान चालीसा में अमिताभ बच्चन की आवाज भी है।

7/9

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या रीसेंटली बता चुके हैं कि वह फरारी में भी हनुमान चालीसा सुनते हैं। उनकी तरह सूर्य कुमार यादव भी बता चुके हैं कि वह नहाने के बाद हनुमान चालीसा सुनते हैं।

8/9

दानिश अख्तर

सिया के राम सीरियल में हनुमान का रोल निभाने वाले दानिश अख्तर मुस्लिम हैं पर वह हनुमान चालीसा सुनते हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया था कि रोल से पहले उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू किया था।

9/9

नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी मुस्लिम हैं। वह एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि मंत्र और भजन उन्हें शांति देते हैं। वह धार्मिक नहीं लेकिन आध्यात्मिक हैं। जब उन्हें परेशानी या एंग्जाइटी होती है तो वह हनुमान चालीसा सुनती हैं।