top 7 Trending Music videos which gaining the most buzz on YouTube this weekend new entry bangles sanju rathod यूट्यूब के टॉप 7 ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज में बैंगल्स ने आते ही लूटे 10 मिलियन+ व्यूज, 2 भोजपुरी गानों का जलवा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

यूट्यूब के टॉप 7 ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज में बैंगल्स ने आते ही लूटे 10 मिलियन+ व्यूज, 2 भोजपुरी गानों का जलवा

यूट्यूब पर ट्रेडिंग चार्ट पर नजर रखने वालों के लिए अपडेटेड लिस्ट है। इसमें आप देख सकते हैं कि कौन सा गाना म्यूजिक लवर्स के बीच पॉप्युलैरिटी बटोर रहा है और किसको कितने व्यूज मिले हैं।

Sat, 25 April 2026 07:30 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
यूट्यूब के टॉप 7 ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज में बैंगल्स ने आते ही लूटे 10 मिलियन+ व्यूज, 2 भोजपुरी गानों का जलवा

यूट्यूब की ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज की लिस्ट एक रियल टाइम चार्ट होता है। इससे आप जान सकते हैं कि देश दुनिया में कौन सा गाना बहुत तेजी से पॉप्युलर हो रहा है। गाने को कितनी तेजी से व्यूज मिल रहे हैं, लोग म्यूजिक वीडियो को कितना लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं और इनका सोर्स क्या है, यह लिस्ट इन सबके आधार पर बनती है। अगर आप ट्रेंडिंग म्यूजिक में इंट्रेस्टेड हैं तो यहां इस वीकेंड के टॉप 7 म्यूजिक वीडियोज देख सकते हैं।

1.बैंगल्स

इस लिस्ट में पहला गाना बैंगल्स है। यह म्यूजिक वीडियो शेकी-शेकी वाले संजू राठौड़ का है। उनके साथ ईशा मालवीय भी हैं। छह दिन में इस गाने को 10,829,079 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सिंगर, लिरिसिस्ट और कंपोजर संजू राठौड़ हैं।

2. तेरी यादों की चादर

दूसरे नंबर पर तेरी यादों की चादर ओढ़े वीडियो का गाना दिल ने तेरा नाम लिया 2.0 है। यह 22 अप्रैल को रिलीज हुआ है। म्यूजिक वीडियो को 1,467,520 व्यूज मिले हैं। यह 90 के दशक के गानों का फील देने वाला गाना है। इसका वीडियो एआई जनरेटेड है।

3. वारी जावां

म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट में तीसरे नंबर पर धुरंधर द रिवेंज का वारी जावां का फुल वीडियो है। इसको 8 दिन पहले अपलोड किया गया है। वीडियो को 5,229,495 व्यूज मिले हैं और 1477 कमेंट्स हैं।

4.नाचे अमरपाली

चार्ट में भोजपुरी गानों का भी जलवा है। चार्ट में चौथे नंबर पर आशीष यादव और खुशी कक्कड़ का वीडियो नाचे अमरपाली है। वीडियो 15 अप्रैल को रिलीज हुआ है। इसे 6,031,597 मिल चुके हैं। गाने की आर्टिस्ट निशा पांडे हैं और इसे चिंटू राजा ने लिखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब पर 100 मिलियन+ की लिस्ट में हैं ये 7 भोजपुरी वीडियोज, देखें टॉपर

5. बेलनवो खइबा

एक और भोजपुरी गाना इस लिस्ट में है जिसका टाइटल है बेलनवों खईबा। गाना खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। लिरिक्स आर्यन महताब की हैं। गाना 22 अप्रैल को रिलीज हुआ है और इसे 2,453,313 व्यूज मिल चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ढिंचैक पूजा के इन 7 गाने ने किया सिरदर्द, फिर भी एक को मिले 53 मिलियन व्यूज

6. अड़ बोम्मले

लिस्ट में छठवें नंबर पर अड़ बोम्मले का वीडियो है। यह मलयाली गाना है। यह वाजा2: बायोपिक ऑफ बिलियनेयर ब्रोज मूवी का है। वीडियो को 8,175,396 व्यूज मिल चुके हैं। इस पर 1841 कमेंट्स हैं। यूथ्स के बीच यह गाना बहुत पॉप्युलर हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब में सब पर भारी खेसारी लाल, टॉप 5 वीडियो में 4 गानों पर किया कब्जा

7. कोचु कुनजिंताचनोरू

कोचु कुनजिंताचनोरू रीमिक्स गाना मोस्ट बज वीडियो में 7 नंबर पर है। गाना 23 अप्रैल को रिलीज हुआ है और इसे 25 तारीख तक 1,047,815 व्यूज मिल चुके हैं। यह भी वाजा 2 फिल्म का है। इस वीडियो पर 373 व्यूज हैं।


लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।