This is how Ranbir Kapoor prepared for Ramayana movie did these changes in lifestyle Ramayana: रणबीर कपूर ने छोड़ी शराब-सिगरेट, सालभर तक किया ये काम, तीरंदाजी भी सीखी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Ramayana: रणबीर कपूर ने छोड़ी शराब-सिगरेट, सालभर तक किया ये काम, तीरंदाजी भी सीखी

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने रामायण की शूटिंग शुरू करने से पहले अपने आप को साल भर तक प्रिपरेशन मोड पर डाला हुआ था। रणबीर ने बताया कि उन्होंने कैसे इस फिल्म के लिए तैयारी की।

Sat, 4 April 2026 04:01 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Ramayana: रणबीर कपूर ने छोड़ी शराब-सिगरेट, सालभर तक किया ये काम, तीरंदाजी भी सीखी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर चर्चा में हैं। लॉस एंजिल्स में फिल्म के टीजर लॉन्च के दौरान बातचीत में रणबीर ने बताया कि उन्होंने इस किरदार को प्ले करने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में क्या-क्या बदलाव किए और किस तरह खुद को इस रोल के लिए प्रिपेयर किया। रणबीर कपूर ने बताया कि इस पौराणिक फिल्म में वह एक नहीं, बल्कि दो अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। वही भगवान राम और भगवान परशुराम के किरदार में भी नजर आएंगे। दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के लिए रणबीर ने अपनी बॉडी लैंग्वेज से लेकर अपनी आवाज के उतार-चढ़ाव तक पर बारीकी से काम किया है।

एक साल तक किरदार और इमोशन्स समझे

किरदारों की गहराई समझने के लिए रणबीर ने शूटिंग शुरू होने से करीब एक साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। रणबीर का कहना है कि भगवान विष्णु के इन दोनों अवतारों को पर्दे पर जीना उनके लिए एक बड़ा सम्मान है। उन्होंने बताया कि सिर्फ फिजीक बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि किरदार की आध्यात्मिकता और उसकी भावनाओं को पकड़ना असली चुनौती है। रणबीर ने पूरे एक साल तक इन किरदारों के आदर्शों और उनके जीवन के उद्देश्यों को गहराई से समझा, ताकि जब वे कैमरे के सामने आएं तो अभिनय पूरी तरह नैचुरल और रियल लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से कम नहीं होगी 'रामायण'! सुनिए रणबीर ने क्या बताया

रणबीर ने छोड़ा नॉन वेज, शराब और स्मोकिंग

भगवान राम की छवि को पर्दे पर उतारने के लिए रणबीर कपूर ने अपनी निजी जिंदगी में भी बदलाव किए हैं। एक्टर ने बताया कि उन्होंने अब पूरी तरह से शाकाहारी डाइट अपना ली है और नॉन-वेज खाना बंद कर दिया है। यही नहीं उन्होंने अपनी बुरी आदतों जैसे स्मोकिंग और शराब से भी पूरी तरह तौबा कर ली है। रणबीर के मुताबिक इस किरदार के लिए उन्होंने खुद को एक बेहद टाइट शेड्यूल में बांध लिया है। उनका मानना है कि इस तरह के पवित्र किरदार को निभाने के लिए मन और शरीर दोनों का शुद्ध होना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर की रामायण को 'टीवी के कृष्ण' ने बताया 'ग्लोबल अवतार', जानें क्या बोले

जिम में टफ वर्कआउट और तीरंदाजी की ट्रेनिंग

फिजिकल अपीयरेंस और एक्शन सीन्स को लेकर भी रणबीर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह रोजाना जिम में 3 से 4 घंटे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रणबीर के ट्रेनर के मुताबिक एक्टर के वर्कआउट में केटलबेल्स और बैटल रोप्स जैसी टफ ट्रेनिंग शामिल है। इसके अलावा, फिल्म में वॉर के सीन्स को एकदम रियल और सटीक दिखाने के लिए रणबीर ने तीरंदाजी की स्पेशल ट्रेनिंग भी ली। रणबीर की मेहनत बताती है कि 'रामायण' को इतिहास की सबसे यादगार फिल्म बनाने के लिए पूरी जान लगा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूरदर्शन वाली रामायण के लक्ष्मण बोले; रणबीर के चेहरे पर 'राम' वाली मासूमियत नहीं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।