Ranbir Kapoor opens up about Ramayana shooting experience part 2 and run time 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से कम नहीं होगी 'रामायण'! सुनिए रणबीर कपूर ने पार्ट-2 के बारे में क्या बताया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से कम नहीं होगी 'रामायण'! सुनिए रणबीर कपूर ने पार्ट-2 के बारे में क्या बताया

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के पार्ट-2 से लेकर इसके रनटाइम और अन्य तमाम चीजों को लेकर जानिए रणबीर कपूर ने क्या बताया।

Sat, 4 April 2026 03:04 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से कम नहीं होगी 'रामायण'! सुनिए रणबीर कपूर ने पार्ट-2 के बारे में क्या बताया

रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में हैं। पिछले हफ्ते फिल्म का नया टीजर रिलीज किया गया था जिसमें सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। अब रणबीर कपूर ने फिल्म को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट दोगुना कर दिया है। एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि 2 पार्ट में बन रही एपिक ड्रामा मूवी कुल 6 घंटे लंबी होगी। रणबीर के मुताबिक यह फिल्म किसी 'विजुअल स्पेक्टेकल' से कम नहीं है और भारत की सबसे बड़ी महाकाव्य कहानी को पेश करने की एक कोशिश है।

'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से तुलना और शूटिंग पर अपडेट

रणबीर कपूर ने फिल्म की शूटिंग का अपना तजुर्बा साझा करते हुए 'कोलाइडर' को दिए इंटरव्यू में बताया कि यह मशहूर हॉलीवुड फिल्म सीरीज 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसी है। उन्होंने कहा कि 6 घंटे के इस सफर में दर्शकों को शानदार विजुअल्स, जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स का डीप कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। रणबीर के मुताबिक यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं है बल्कि एक बेहतर बेटा, पति और भाई बनने की सीख भी देती है। फिल्म के दूसरे पार्ट पर अपडेट देते हुए रणबीर ने बताया कि पार्ट-2 की शूटिंग भी लगभग आधी पूरी हो चुकी है। खासकर उनके हिस्से का काम तेजी से निपट रहा है। रणबीर का दावा है कि दूसरा पार्ट पहले वाले से भी कहीं ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

नमित मल्होत्रा बोले- लोगों ने मुझे पागल समझा था

फिल्म के स्केल को लेकर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। प्रखर गुप्ता के साथ बातचीत में नमित ने बताया कि 'रामायण' के दोनों पार्ट को मिलाकर कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 6-7 साल पहले इस बड़े प्रोजेक्ट की प्लानिंग की थी, तो लोगों ने उन्हें पागल समझा था क्योंकि तब किसी भारतीय फिल्म का बजट इसके करीब भी नहीं था। नमित का मानना है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म बना रहे हैं जो ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाएगी।

म्यूजिक के मामले में पहली बार होगा यह कमाल

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात म्यूजिकल और स्टार कास्ट टीम है। पहली बार ऑस्कर विनर कंपोजर हंस जिमर और ए.आर. रहमान इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं, जो फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाएगा। कास्टिंग की बात करें तो रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे दिग्गज कलाकार भी इस महागाथा का हिस्सा हैं। मेकर्स का लक्ष्य एक ऐसी फिल्म तैयार करना है, जो न केवल भारतीय दर्शकों को बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करे। 'रामायण' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।