TV Krishna BR Chopra Mahabharat Nitish Bharadwaj reacts Ranbir Kapoor Ramayana Teaser calls it global avatar रणबीर कपूर की रामायण को 'टीवी के कृष्ण' ने बताया 'ग्लोबल अवतार', जानें क्या बोले नितीश भारद्वाज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणबीर कपूर की रामायण को 'टीवी के कृष्ण' ने बताया 'ग्लोबल अवतार', जानें क्या बोले नितीश भारद्वाज

Ramayana Part 1: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर आने के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा कर रहे हैं। अब बीआर चोपड़ा की महाभारत के कृष्ण नितीश भारद्वाज ने भी इस फिल्म के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sat, 4 April 2026 09:24 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रणबीर कपूर की रामायण को 'टीवी के कृष्ण' ने बताया 'ग्लोबल अवतार', जानें क्या बोले नितीश भारद्वाज

नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण पार्ट 1 का टीजर रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर फिल्म में राम की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में उनके लुक को रिवील कर दिया गया है। हर कोई रणबीर कपूर की फिल्म की चर्चा कर रहा है। बीआर चोपड़ा की महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज ने भी फिल्म के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे रामायण का ग्लोबल अवतार बताया है। इसी के साथ उन्होंने फिल्म की टीम को बधाई दी है।

रामायण के टीजर पर क्या बोले महाभारत के कृष्ण

टाइम्स नाउ से खास बातचीत में नितीश भारद्वाज ने कहा, "ग्लोबल अवतार में रामायण। नितेश तिवारी और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई।" नितीश भारद्वाज ने कृष्ण का किरदार निभाने के साथ-साथ बीआर चोपड़ा की रामायण में भगवान राम का किरदार भी निभाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण से फैंस के लिए आई गुड न्यूज, रणबीर कपूर के हैं डबल रोल; एक राम और दूसरे..

नितीश से पहले दीपिका ने दी थी अपनी प्रतिक्रिया

नितीश भारद्वाज से पहले दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की रामायण पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें फिल्म का टीजर पसंद आया है और वो फिल्म की रिलीज का वो इंतजार कर रही हैं। हालांकि, दीपिका ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो रामायण बानने वाले लोगों के पक्ष में नहीं हैं। रामायण अब नहीं बननी चाहिए। उन्होंने प्रभास की आदिपुरुष की भी आलोचना की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4000 करोड़ी 'रामायण' में राम और रावण ने वसूली मोटी रकम, ये कलाकार है सबसे सस्ता

फिल्म के लिए ओटीटी डील में व्यस्त हैं प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा

रणबीर कपूर की रामायण की बात करें तो फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। वहीं, फिल्म का पार्ट 2 अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म को प्रोड्यूस किया है नमित मल्होत्रा ने। पहले पार्ट के टीजर रिलीज के बाद से ही नमित फिल्म के लिए ओटीटी डील क्रैक करने में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमित ने एक 700 करोड़ की डील को रिजेक्ट कर दिया है। नमित ओटीटी डील से 1000 करोड़ की कमाई करना चाहते हैं। फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को मिलाकर बजट 4000 करोड़ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण मेकर्स ने रिजेक्ट कर दी 700 करोड़ की डील, OTT पर रिलीज का क्या है प्लान?

फिल्म की कास्ट

रणबीर कपूर की रामायण में साई पल्लवी, फैसल मलिक, रवि दुबे, राघव जुयाल, इंदिरा कृष्णन, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता,यश, काजल अग्रवाल और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार नजर आनेवाले हैं। फिल्म का टीजर 2 अप्रैल हनुमान जयंती वाले दिन भारत में रिलीज किया गया था। इस टीजर लॉन्च इवेंट पर दर्शकों से बात करते-करते नितेश तिवारी भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस पल तक पहुंचने में सात साल लगे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।