वो टैलेंटेड एक्ट्रेस जिसकी पहली फिल्म हुई बैन, बाद में उसने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड्स
Guess The Actress Name: आज हम आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने थिएयटर, फिल्मों और टीवी की दुनिया में शानदार काम किया। इस एक्ट्रेस की पहली फिल्म बैन हो गई थी। हालांकि, बाद में इस एक्ट्रेस ने तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ थिएटर में भी काम किया है। आज हम आपको एक ऐसी ही हस्ती के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने थिएटर, फिल्मों और टीवी में खूब नाम कमाया। ये एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जो अपने आखिरी वक्त तक फिल्मों में काम करती रहीं। इस एक्ट्रेस की पहली फिल्म पर उस वक्त की सरकार की ओर से बैन लगा दिया गया था। हालांकि, बाद में इस एक्ट्रेस को तीन नेशनल अवॉर्ड्स मिले।
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?
क्या आप पहचान पाए नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस एक्ट्रेस का नाम है सुरेखा सीकरी। सुरेखा सीकरी किस्सा कुर्सी है फिल्म का हिस्सा थीं। ये सुरेखा की पहली फिल्म थी। इस फिल्म को उस वक्त की इंदिरा गांधी सरकार ने बैन करवा दिया था। इतना ही नहीं, फिल्म के प्रिंट्स तक जला दिए गए थे।
क्यों बैन हुई थी किस्सा कुर्सी का?
किस्सा कुर्सी का तो अमृत नहाटा ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म इंदिरा गांधी सरकार पर एक राजनीतिक व्यंग्य थी। ये फिल्म अप्रैल 1975 (भारत में इमरजेंसी का दौर) में बन गई थी, लेकिन उस वक्त फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। इस फिल्म के प्रिंट्स तक जला दिए गए थे।
दोबारा बनाई गई थी किस्सा कुर्सी का
बाद में, इमरजेंसी के बाद जनता पार्टी में शामिल हुए कांग्रेसी नेता नाहटा ने फिल्म को दोबाना बनाया और 1978 में इसके ओरिजनल और अधिकांश कलाकारों को बरकरार रखते हुए रिलीज किया।

सुरेखा सीकरी की शुरुआती फिल्में
सुरेखा सीकरी की शुरुआत भले ही एक बैन वाली फिल्म से हुई हो, लेकिन उन्होंने अपने हर काम में अपनी काबीलियत साबित की। इसके बाद, सुरेखा सीकरी ‘अनादि अनन्त’ (1986) में नजर आईं। सुरेखा सीकरी के सबसे पॉपुलर कामों में से एक है ‘तमस’ (1988)। तमस एक टेलीविजन ड्रामा सीरीज थी जो पहले तो दूरदर्शन पर प्रकाशित हुई। इसके बाद, इसे चार घंटे की फीचर फिल्म बनकर भी प्रदर्शित किया गया।
इन फिल्मों के अलावा सुरेखा सीखरी सलीम लंगड़े पे मत रो (1989), परिणति (1989), नजर (1990), करामती कोट (1993), लिटिल बुद्धा (1993) जैसी फिल्मों में देखा गया। साल 1994 में फिल्म मम्मो रिलीज हुई। इस फिल्म के लिए सुरेखा सीकरी को उनको उनका पहला नेशनल अवॉर्ड मिला।
मम्मो की कास्ट और आईएमडीबी रेटिंग?
मम्मो श्याम बेनेगल निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म में फरीदा जलाल (मम्मो का किरदार) सुरेखा सीकरी, अमित फाल्के, हिमानी शिवपुरी और संदीप कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि विभाजन के दौरान मम्मो पाकिस्तान चली जाती है। सालों बाद, उसके पास कहीं जाने को नहीं होता है तो वो अपनी बहन से मिलने बम्बई (अब मुंबई) चली जाती है, वहां उसे अपना वीजा एक्सटेंड कराने में समस्या होती है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। सुरेखा सीकरी को इस फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था।
दूसरी बार 2001 में आई फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
मम्मो में नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद सुरेखा सीकरी को साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म जुबैदा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। जुबैदा भी श्याम बेनेगल निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, रेखा और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकार नजर आए थे।
तीसरी बार साल 2018 में आई फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
सुरेखा सीकरी को तीसरा नेशनल अवॉर्ड साल 2018 में आई फिल्म बधाई दो के लिए मिला था। इस फिल्म में सुरेखा ने दुर्गा देवी कौशिक का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को खूब पसंद भी किया गया था। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता और गजराज राव जैसे कलाकार नजर आए थे।

टीवी सीरियल्स में भी सुरेखा ने किया कमाल
सुरेखा सीकरी को जितनी पसंद उनकी फिल्मों में किया गया। उतना ही पसंद उन्हें टीवी सीरियल्स में भी किया गया। उन्होंने बहुत से टीवी सीरियल्स में काम किया। एक था राजा एक थी रानी (2015-2017), परदेस में है मेरा दिल (2016-17), केसर, सात फेरे: सलोनी का सफर, बालिका वधू जैसे शोज में सुरेखा ने शानदार काम किया।
दादी सा के नाम से घर-घर में फेमस हुईं सुरेखा सीकरी
साल 2008 में कलर्स के सीरियल बालिका वधु में सुरेखा दादी सा के किरदार में नजर आई थीं। उनके इस किरदार को खूब पसंद किया गया। इस किरदार ने सुरेखा को घर-घर में दादी सा के नाम से फेमस कर दिया।

2021 में हुआ सुरेखा का निधन
सुरेखा सीखरी की साल 2021 में कार्डियक अरेस्ट से मुंबई में मौत हो गई। सुरेखा ने 76 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली थी। कार्डियक अरेस्ट से पहले सुरेखा सीखरी दो ब्रेन स्ट्रोक सर्वाइव कर चुकी थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन