1/8क्या आप हिंदी सिनेमा की उस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं जिसने 5 नेशनल अवॉर्ड्स जीते हैं? ऐसा करने वाली वो इकलौती एक्ट्रेस हैं।

क्या आप पहचान पाए एक्ट्रेस का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस एक्ट्रेस का नाम है शबाना आजमी।

शबाना आजमी ने 5 नेशनल अवॉर्ड्स मिले हैं। शबाना ने साल 2023 में आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक्टर धर्मेंद्र को किस किया था। उस वक्त एक्ट्रेस की उम्र 72 साल थी।

शबाना आजमी के नेशनल अवॉर्ड्स की बात करें तो उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड 1975 में मिला था। ये अवॉर्ड शबाना को साल 1974 में आई फिल्म अंकुर के लिए मिला था।

शबाना आजमी को दूसरा अवॉर्ड साल 1983 में मिला था। ये अवॉर्ड शबाना आजमी को साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म अर्थ के लिए मिला था।

शबाना आजमी को तीसरा नेशनल अवॉर्ड साल 1984 में मिला था। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म खंडहर के लिए मिला था।

शबाना आजमी को चौथा नेशनल अवॉर्ड साल 1985 में मिला था। यह अवॉर्ड उन्हें साल 1984 में आई फिल्म पार के लिए मिला था।

शबाना आजमी को पांचवा नेशनल अवॉर्ड साल 1999 में मिला था। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म गॉडमदर के लिए था।
