1/8पहचान कौन? में हम आपको साल 1992 में रिलीज हुई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे।

यह एक तमिल भाषा की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया था। फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था।

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है रोजा।

इस फिल्म में अरविंद स्वामी, मधुबाला, नासर कर्नल, पंकज कपूर, सीके सरस्वती और सत्यप्रिया जैसे कलाकार नजर आए थे।

रोजा ने तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे। रोजा के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, वैरामुत्तु को बेस्ट गीतकार और मणिरत्नम को बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

IMDb की मानें तो इस फिल्म में पंकज कपूर के रोल के लिए पहले नाना पाटेकर को साइन किया गया था। हालांकि, बाद में फिल्म में पंकज कपूर को साइन किया गया था।

रोजा बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी। मणिरत्नम फिल्म के डायरेक्टर के साथ-साथ फिल्म के लेखक भी थी।

इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। इस फिल्म का हिंदी वर्जन आप जी5 पर देख सकते हैं। वहीं, फिल्म का तेलुगु वर्जन आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
