तेरे नाम का गांववाला भोजपुरी वर्जन बार-बार सुन रहे लोग; लिखा- वाह भइया देसी अंदाज में कितना सुकून
भोजपुरी भाषा की मिठास अलग ही होती है। इसके गाने और वीडियोज खूब देखे जाते हैं। अब सलमान खान की फिल्म तेरे नाम के गाने का एक ऐसा वर्जन वायरल है जिसकी थीम गांव है लेकिन भाषा भोजपुरी।

बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन की सीरीज में आपके लिए एक बेहद प्यारा गाना है। यह सॉन्ग गांव से जुड़े या दिल से देसी लोगों को पसंद आएगा। इस गाने की धुन सलमान खान की फिल्म तेरे नाम के टाइटल सॉन्ग जैसी है। भाषा भोजपुरी है लेकिन यह माशूक या माशूका के लिए नहीं बल्कि गांव के लिए गाया गया है। इस गाने में आपको झलक मिलेगी कि गांव और शहर में क्या फर्क होता है। लोग इस गाने को पसंद कर रहे हैं और सुकून देने वाला बता रहे हैं। गाना मृत्युंजय नाम के आर्टिस्ट ने गाया है और अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।
गाने में गांव की खुशबू
गाना आर्टिस्ट मृत्युंजय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। टाइटल है, तेरे नाम गांव वर्जन। मृत्युंजय बोलते हैं, कैसा होता अगर इस गाने का लिरिक्स गांव के ऊपर होता। इसके बाद वह गाते हैं, 'गउंआ के हर बात निराला लागेला। कलके पानी अमृत प्याला लागेला। शहर में ऊ सुख चैन कहां मिल पाई हो। जहां बहे शीतल-शीतल पुरवाई हो। खेतावा बाधार, खेतावा बधार...खेतबा बधारा औरी हरियाली, बात गऊआं के न्यारा बा हो। मोरा गऊआं बड़ी प्यारा बा हो।'
लोगों को याद आ गया गांव
इस गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। मृत्युंजय के एक फॉलोअर ने लिखा है, वाह भैया कितना सुकून है। एक ने लिखा है, वाह बिहारी गानों में जान डाल दिया आपने। हार्ट टचिंग सॉन्ग। दिल छू लिया तेरे नाम का देसी अंदाज। एक ने कमेंट किया है, निशब्द हूं भईया क्या गाना आपने, गांव का या दिला दिए हैं। एक ने लिखा है, दिल छू लेने वाला गाना। कमेंट है, बहुत खूब, हमार आरा याद आ गईल। गाने को 2 दिनों में 119 लाइक्स मिल चुके हैं।
बढ़ रहे मृत्युंजय के फॉलोअर्स
मृत्युंजय सोशल मीडिया पर तेजी से पॉप्युलर हो रहे हैं। 3 मई को उनके 69K फॉलोअर्स थे, 6 मई को 78.6K हुए और 7 मई की दोपहर तक मृत्युंजय के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 80.7K हो चुकी है। लोगों को मृत्युंजय की आवाज और क्रिएटिविटी पसंद आ रही है।
मृत्युंजय के पॉप्युलर गाने
मृत्युंजय का यूट्यूब चैनल भी है। वह कई गानों को भोजपुरी वर्जन डाल चुके हैं। इसमें धुरंधर का गाना गहरा हुआ, दिल पे जख्म खाते हैं, जबसे तेरे नैना जैसे हिट गाने हैं। उन्होंने हौले-हौले हो जाएगा प्यार गाने का भोजपुरी वर्जन अपने यूट्यूब चैनल पर भी डाला है। मृत्युंजय ने पुष्पा के गाने श्रीवल्ली का भोजपुरी और तेलुगु वर्जन भी बनाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन