have you listened Bhojpuri version of saawariya movie jabse tere naina song people bhaiyaji lage rahiye जबसे तेरे नैना गाने का भोजपुरी वर्जन सुना? लोगों ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- अलग ही फीलिंग है, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
More

जबसे तेरे नैना गाने का भोजपुरी वर्जन सुना? लोगों ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- अलग ही फीलिंग है

भोजपुरी गाने पसंद हैं तो यहां आपके लिए बॉलीवुड गाने का एक खूबसूरत भोजपुरी वर्जन है। इसमें म्यूजिक रणबीर कपूर के गाने वाला है और बोल हैं सिंगर मृत्युंजय के।

Wed, 6 May 2026 05:19 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
जबसे तेरे नैना गाने का भोजपुरी वर्जन सुना? लोगों ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- अलग ही फीलिंग है

भोजपुरी से प्यार है और वल्गर गानों की लिरिक्स पसंद नहीं तो आपके लिए एक बढ़िया गाना है। कुछ बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन्स मृत्युंजय रॉय नाम के आर्टिस्ट अपने यूट्यूब चैनल पर डालते रहते हैं। उन्होंने रीसेंटली सांवरिया फिल्म के जबसे तेरे नैना गाने की धुन पर भोजपुरी का एक गाना डाला है। लोगों को यह गाना बहुत मेलोडियस लग रह है। कमेंट सेक्शन में लोग मृत्युंजय की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि अब उन्होंने दूसरे भोजपुरी सिंगर्स के गाने सुनने बंद कर दिए हैं। यहां आप भी वो गाना सुन सकते हैं।

मृत्युंजय के गाने के बोल

मृत्युंजय बोलते हैं, कैसा होता अगर इस गाने का एक भोजपुरी वर्जन होता। इसके बाद गाते हैं, कईसन ई जादू चला देने बाड़ू, मन मोर बनके नाचेला हो, सांवरी सूरतिया मोहनी मुरतीया, चंदा भी फीका लागेला हो। कजरा के धार बा जान मार। कईसे ना हो दिल बेकरार। तूही बाड़ू मन के, मोरा जीवन के गीत हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रीवल्ली गाने के भोजपुरी मैशअप से म्यूजिक लवर्स की बढ़ीं धड़कनें, आपने सुना?

मृत्युंजय के बढ़ गए फॉलोअर्स

मृत्युंजय की पॉप्युलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स भी। 3 मई तक उनके अकाउंट को 69K+ लोग फॉलो कर रहे थे। 6 मई तक उनके 78.6K फॉलोअर्स हो गए हैं। मृत्युंजय खुद को म्यूजिक क्रिएटर और सिंगर बताते हैं। उनकी आवाज लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गहरा हुआ के बाद हौले-हौले का भोजपुरी वर्जन वायरल, 2.6 मिलियन व्यूज

लोग बोले-लगे रहिए

जब से तेरे नैना के भोजपुरी वर्जन पर कई सारे तारीफ वाले कमेंट्स हैं। एक ने लिखा है, जय हो भैयाजी लगे रहिए, इसी तरह भोजपुरी में अपना नाम रोशन करते रहें हम सबके साथ। एक कमेंट है, भैया आपका गाना जबसे सुन रहा हूं, किसी का भी नहीं सुनते हैं हम। एक ने लिखा है, बहुत स्वीट गाते हैं आप। आपकी आवाज में एक अलग ही फीलिंग है। एक न तारीफ की है, वाह जादू तो आपने चला रखा है बिहारी गाने का , हर बार दिल जीत लेती है आपकी गायकी। कई लोगों ने मृत्युंजय पर प्यार लुटाया है और 20 घंटे में 1311 लाइक्स मिल चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपने सुना, गहरा हुआ का भोजपुरी वर्जन? लोग बोले पैसा वसूल हो गईल भाई

इंस्टाग्राम पर कई गाने

मृत्युंजय धुरंधर के गाने गहरा हुआ और दिल पे जख्म खाते हैं काफी पसंद किए गए हैं। मृत्युंजय ने तेलुगु और भोजपुरी का मैशअप भी बनाया है जिसमें श्रीवल्ली गाने को दो तरह से गाया है। हौले-हौले हो जाएगा प्यार गाने का वर्जन उनके यूट्यूब पर भी अपलोड है। मृत्युंजय के इंस्टाग्राम पर 177 पोस्ट हैं। वह सिर्फ 7 लोगों को फॉलो कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।