after dhurandhar gehra hua Bhojpuri version of haule haule song viral with 2.6 million views have you heard गहरा हुआ के बाद हौले-हौले का भोजपुरी वर्जन वायरल, 2.6 मिलियन व्यूज; लोग बोले ओरिजिनल से बढ़िया, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
More

गहरा हुआ के बाद हौले-हौले का भोजपुरी वर्जन वायरल, 2.6 मिलियन व्यूज; लोग बोले ओरिजिनल से बढ़िया

गहरा हुआ के वर्जन गहरा भईल के बाद अब हौले-हौले हो जाएगा प्यार गाने का प्यारा भोजपुरी वर्जन वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब प्यार दे रहे हैं और 2.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Wed, 29 April 2026 11:41 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
गहरा हुआ के बाद हौले-हौले का भोजपुरी वर्जन वायरल, 2.6 मिलियन व्यूज; लोग बोले ओरिजिनल से बढ़िया

रीसेंटली धुरंधर फिल्म के गाने गहरा हुआ का भोजपुरी वर्जन काफी वायरल था। यह गाना सिंगर मृत्युंजय राय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। अब उनके यूट्यूब चैनल पर एक और बॉलीवुड गाने का मेलोडियस भोजपुरी वर्जन लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह गाना रब ने बना दी जोड़ी फिल्म के 'हौले-हौले' हो जाएगा बदला हुआ रूप है। इसमें म्यूजिक और धुन वही है। बस बोल बदल दिए गए हैं। मृत्युंजय के इंस्टाग्राम पर इस गाने को 2.6 मिलियन व्यूज मिले हैं।

लहे-लहे हो जाई प्यार

भोजपुरी आर्टिस्ट मृत्युंजय राय का यह गाना 22 अप्रैल 2026 उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। एल्बम का नाम लहे-लहे हो जाई प्यार है। सिंगर मृत्युंजय राय हैं। म्यूजिक पार्थ मौर्या का है। इसमें ओरिजिनल क्रेडिट सुखविंदर सिंह (रब ने बना दी जोड़ी) को दिया गया है। साथ में सलीम सुलेमान और वाईआरएफ चैनल के नाम भी दिए गए हैं। गाने के बोल हैं, लहे-लहे से तू मन में समई लू। धीरे-धीरे से तू प्यार बढ़ई लू। धीरे-धीरे तू ही खास हो गईलू हां। लहे-लहे से लगनी लगाके, मनवा में प्रीत जगा के, अंखियां में आ बस गईलू हां। बाटे खबर छपल अखबार, सारा जान गईल संसार, सारा फिकर के गोली मार, यार बस करै के बा इजहार। लहे-लहे हो जाई प्यार ए गोरिया, लहे-लहे हो जाई प्यार। धीरे-धीरे हो जाई प्यार संवरिया, धीरे-धीरे हो जाई प्यार।

लोगों ने की मृत्युंजय की तारीफ

कमेंट सेक्शन में लोगों ने मृत्युंजय को प्यार दिया है। कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, यह गाना ओरिजिनल से बेहतर है। एक और ने लिखा है, सुपर सॉन्ग। एक कमेंट है, भोजपुरी वर्जन में प्यारा गाना। कई लोगों ने मृत्युंजय की आवाज की तारीफ की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपने सुना, गहरा हुआ का भोजपुरी वर्जन? लोग बोले पैसा वसूल हो गईल भाई

तैयार हो रहा धुरंधर 2 का गाना

इससे पहले मृत्युंजय का धुरंधर के 'गहरा हुआ' गाने का भोजपुरी चर्चा में आया था। लोग इसे पैसा वसूल बता रहे थे। अब मृत्युंजय ने अपने इंस्टाग्राम पर धुरंधर 2 के एक और गाने की भी झलक डाली है। उन्होंने जान से गुजरते हैं गाने की धुन पर अपना भोजपुरी वर्जन क्रिएट किया है। लोग इसका पूरा वर्जन यूट्यूब पर डालने की डिमांड की है। इंस्टा पर मृत्युंजय के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने मैं तैनूं समझावां की का भी भोजपुरी वर्जन डाला है। इस पर लोग लिख रहे हैं कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री के अरिजीत सिंह हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब पर टॉप 7 गानों में खेसारी लाल का जलवा, देखें लिस्ट में बनाई किसने जगह

कई सारे गानों के वर्जन्स

मृत्युंजय के इंस्टाग्राम पर कई सारे बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन्स डाले गए हैं। इंस्टा पर हौले-हौले क्लिप को 2.6 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं धुरंधर के गहरा हुआ गाने को 2.1 मिलियन व्यूज मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूट्यूब पर 100 मिलियन+ की लिस्ट में हैं ये 7 भोजपुरी वीडियोज, देखें टॉपर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।