PM Modi in India TV Rajat Sharma Aap Ki Adalat Show Interesting slogans in election environment - India Hindi News हौले-हौले हो जाएगा प्यार, अबकी बार... चुनावी माहौल में आए मजेदार नारे, पीएम मोदी ने दिया ऐसा रिएक्शन, India News in Hindi - Hindustan
More

हौले-हौले हो जाएगा प्यार, अबकी बार... चुनावी माहौल में आए मजेदार नारे, पीएम मोदी ने दिया ऐसा रिएक्शन

पीएम मोदी ने इंडिया टीवी के शो आपकी अदालत में शो के एंकर रजत शर्मा के सवालों का जवाब दिया। इस शो के दौरान उन्होंने चुनावी माहौल में आए मजेदार नारों पर रिएक्शन दिया है।

Thu, 23 May 2024 09:53 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हौले-हौले हो जाएगा प्यार, अबकी बार... चुनावी माहौल में आए मजेदार नारे, पीएम मोदी ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कई टीवी चैनलों को इंटरव्यू दे चुके हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने इंडिया टीवी के शो आपकी अदालत में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और अनुच्छेद 370 तक कई मुद्दों पर बात की। चर्चा के दौरान शो के एंकर रजत शर्मा ने इस चुनावी मौसम में उभरे दिलचस्प नारों का जिक्र किया। इन मजेदार नारों पर पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पीएम मोदी ने मजेदार नारों पर दिया रिएक्शन
शो के दौरान पीएम मोदी से इन दिलचस्प नारों का जिक्र करते हुए रजत शर्मा ने पीएम मोदी की प्रतिक्रिया जाननी चाही। रजत शर्मा एक-एक कर नारों का जिक्र करते हैं। उन्होंने कहा, "हौले-हौले हो जाएगा प्यार, अबकी बार 400 पार।" एक अन्य नारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "चटनी के बिना ढोकला बेकार, अबकी बार 400 पार।" सोशल मीडिया पर वायरल दूसरे नारे में जिक्र था, "साइकिल से जाओ, अपने हाथ से कमल का बटन दबाओ।" एक अन्य नारे में लिखा था, "बेईमानों के लिए मोदी जहर है... गद्दारों के लिए मोदी आतंक है और देश में मोदी की लहर है।"

शो के दौरान इन नारों के जिक्र के दौरान पीएम मोदी मंद-मंद मुस्कुराते रहे। प्रधानमंत्री ने इन नारों के पीछे की रचनात्मकता की भी सराहना की और कहा कि यह लोगों का हुनर है जो जिन्होंने चुनाव के इस माहौल में खुशी और लोगों के चेहरे पर मुस्कान कायम रखी। 

पाकिस्तान की ताकत के बारे में क्या बोले पीएम
शो के दौरान प्रधानमंत्री से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी 'हमें पाकिस्तान से डरना चाहिए क्योंकि उसके पास परमाणु बम है' पर प्रतिक्रिया मांगी गई प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "उस ताकत को मैं खुद लाहौर जाकर चेक करके आया हूं।"

उल्लेखनीय है कि 2015 में अपनी लाहौर यात्रा को याद करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में कहा कि जब वह पाकिस्तान गए थे, तो कई पत्रकारों ने सवाल किया था: "हाय अल्लाह, बिना वीजा के आ गए, मैंने उन्हें बताया कि किसी समय यह मेरा देश था।"