Gaurav Khanna On His Bigg Boss 19 Prize Money Actor said He Received 50 Lakh Prize Money From Makers 'बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे, मुझे मेरे पैसे...', गौरव खन्ना ने बताया 'बिग बॉस 19' के प्राइज मनी का सच, Tv Hindi News - Hindustan
More

'बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे, मुझे मेरे पैसे...', गौरव खन्ना ने बताया 'बिग बॉस 19' के प्राइज मनी का सच

गौरव खन्ना के मुताबिक उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बिग बॉस की प्राइज मनी न मिलने की बात कही थी। लेकिन उनका ये वीडियो काफी पुराना था। ऐसे में अब खुद एक्टर ने सामने आकर पूरा सच बताया है।

Fri, 13 March 2026 08:43 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे, मुझे मेरे पैसे...', गौरव खन्ना ने बताया 'बिग बॉस 19' के प्राइज मनी का सच

'बिग बॉस 19' विनर गौरव खन्ना इंडस्ट्री के जाने माने स्टार्स में से हैं। 'अनुपमा' शो में अनुज के किरदार से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले गौरव को बिग बॉस विनर से एक खास पहचान मिली। इस शो में गौरव के गेम को सभी ने खूब पसंद किया था। ऐसे में शो जीतने के बाद गौरव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों से गौरव बिग बॉस की प्राइज मनी न मिलने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। ऐसे में अब खुद एक्टर ने सामने आकर पूरा सच बताया है।

इस वीडियो की वजह से आए चर्चा में

दरअसल, गौरव खन्ना के मुताबिक उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बिग बॉस की प्राइज मनी न मिलने की बात कही थी। लेकिन उनका ये वीडियो काफी पुराना था। उस वीडियो की वजह से ही फैंस के बीच सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई थी कि आखिर एक्टर को उनकी जीती रकम क्यों नहीं मिली। कुछ यूजर्स ने मेकर्स पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस यूट्यूबर की सीरीज ने मचाया तहलका, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, 8.2 IMDb रेटिंग

गौरव ने बताया प्राइज मनी का सच

गौरव खन्ना ने हाल ही में 'जूम' को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान गौरव ने इस वायरल वीडियो पर बात की है और सच बताया है। उन्होंने इंटरव्यू में बताया, ‘असल में, इस बात को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। यह एक व्लॉग का हिस्सा है, जिसे लगभग 40 दिन पहले रिकॉर्ड किया गया था, जब मैं सर्दियों में अपने होमटाउन जा रहा था, लेकिन यह कुछ समय पहले रिलीज हुआ, इसलिए लोगों को लगा कि यह कोई नई रिकॉर्डिंग है। ऐसा नहीं है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरज बड़जात्या की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, देखें तस्वीरे

बेवजह का विवाद खड़ा न करें

गौरव ने आगे कहा कि यह मामला पहले ही सुलझ चुका है और लोगों से गुजारिश है कि वो इस पर बेवजह का विवाद खड़ा न करें। गौरव ने कहा, 'इस बीच, मुझे मेरी पूरी प्राइज मनी मिल गई है। साथ ही, TV में चीजों में थोड़ा समय लगता है, जिसका जिक्र मैंने अपने व्लॉग में साफ तौर पर किया था, बिना किसी पर इल्जाम लगाए। इसलिए, प्लीज, इसे ज्यादा तूल न दें।'

गौरव खन्ना का वर्कफ्रंट

बता दें कि 'बिग बॉस 19' के विनर रहे गौरव खन्ना कई टीवी शोज के साथ रिएलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं। बिग बॉस के विनर बनने से पहले गौरव ने 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' जीता था। वह टीवी के हाइएस्ट पेड स्टार्स में से एक हैं और 'अनुपमा' में निभाए अनुज कपाड़िया के रोल के लिए भी खूब तारीफें बटोरी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इवेंट में गौरी से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे आमिर, रेड कार्पेट पर दिखे एलिगेंट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।