Sunil Lahri React On Nitesh Tiwari Ramayana Said I Hopes Ranbir Kapoor film becomes a landmark film सुनील लहरी ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर किया रिएक्ट, कहा- 'टीजर में राक्षस ऐसे लग रहे थे जैसे...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सुनील लहरी ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर किया रिएक्ट, कहा- 'टीजर में राक्षस ऐसे लग रहे थे जैसे...'

2 अप्रैल को 'रामायण' के पहले पार्ट का टीजर जिसका नाम रामा ग्लिम्प्स है रिलीज किया गया है। ऐसे में अब  रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

Thu, 9 April 2026 06:27 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर की 'रामायण' पर किया रिएक्ट, कहा- 'टीजर में राक्षस ऐसे लग रहे थे जैसे...'

नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म 'रामायण' के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम के रोल में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई महीनों से काफी बज बना हुआ था। 'रामायण' को लेकर लगातार सामने आ रही अपडेट्स फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा रही हैं। 2 अप्रैल को 'रामायण' के पहले पार्ट का टीजर जिसका नाम रामा ग्लिम्प्स है रिलीज किया गया है। ऐसे में अब "रामायण" में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

मुझे टीजर में कुछ चीजें पसंद आईं और कुछ नहीं

अभिनेता सुनील लहरी, जिन्हें रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल "रामायण" में लक्ष्मण का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। हाल ही में सुनील ने PTI से बातचीत में कहा, "मुझे टीजर में कुछ चीजें पसंद आईं और कुछ नहीं। मैं बस यही दुआ और उम्मीद कर सकता हूं कि वे हमारे देश के लिए एक बेहतरीन फिल्म बनाएं, हमारी संस्कृति को सही तरीके से पेश करें और 'रामायण' के जरिए दुनिया भर के दर्शकों में सही भावनाएं जगाएं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी संजय लीला भंसाली की फिल्म

रणबीर बेशक एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं

सुनील लहरी ने कहा, "रणबीर कपूर एक समझदार और संवेदनशील" अभिनेता हैं। उनके अभिनय में भगवान राम की "मासूमियत" कहीं नदारद लग रही है। रणबीर बेशक एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं; मुझे उनका काम सचमुच बहुत पसंद है और वे यकीनन बहुत अच्छा अभिनय करेंगे। लेकिन क्या दर्शक उन्हें राम के रूप में स्वीकार करेंगे या नहीं, यही असली सवाल है।"

कुल मिलाकर इफेक्ट्स अच्छे थे

लहरी ने कहा, "जिस सीन में रणबीर रोशनी में बाहर आते हैं, उनके पहले अपीयरेंस में जो मासूमियत होनी चाहिए थी, वह उसमें नहीं थी। मुझे वह पसंद नहीं आया। मुझे लगा कि वह थोड़ा कठोर था, उसमें मासूमियत की कमी थी। टीजर के विज़ुअल्स एक "खूबसूरत पेंटिंग" जैसे लगते हैं, वहीं अगर उसमें इमोशनल गहराई की कमी हुई, तो वह खोखला लग सकता है। अगर इमोशन नहीं है, तो पेंटिंग अच्छी नहीं है। रणबीर का लुक अच्छा था, म्यूजिक भी अच्छा था, जो इफेक्ट्स दिए गए थे, वे भी अच्छे थे...कुल मिलाकर इफेक्ट्स अच्छे थे।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' के चौधरी असलम से मिले राघव चड्ढा, खास पल की तस्वीरें की शेयर

टीजर में राक्षस ऐसे लग रहे थे जैसे...

एक्टर ने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि वे कोई बड़ी गलती नहीं करेंगे। अगर उन्हें लगता है कि वे खुद को अलग तरीके से दिखाना चाहते हैं, और कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिसे देखकर लोग 'वाह' कहें, तो उन्हें यह समझना चाहिए कि 'वाह' वाला फैक्टर यहां काम नहीं करता; यह साइंस फिक्शन फिल्मों में काम करता है।" लहरी ने आगे कहा कि टीजर में राक्षस ऐसे लग रहे थे जैसे वे किसी हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फिल्म से निकलकर आए हों।

न AC था और न ही कोई वैनिटी वैन

सुनील ने कहा, "हमने जो बनाया था, वह बहुत ही साधारण था। हालांकि, उसके इफेक्ट उतने दमदार नहीं थे, लेकिन वह असलियत के काफी करीब था। ज़रा पोशाकों को देखिए, मुकुट ठोस पीतल के बने थे, वे काफी भारी थे। वहीं, उन्होंने 'रामायण' के सेट पर काम करने की मुश्किल परिस्थितियों को याद करते हुए कहा, "वहां न तो AC था और न ही कोई वैनिटी वैन; ऐसा लगता था जैसे आप 200 डिग्री तापमान में काम कर रहे हों, क्योंकि पोशाकें और गहने बहुत ज्यादा भारी होते थे।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीआरपी लिस्ट में हुआ बड़ा खेल, 'अनुपमा' का घमंड तोड़ आगे निकला ये शो

रामायण के बारे में

रामायण भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। निर्माता नामित मल्होत्रा ने बताया है कि इन दोनों फिल्मों का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बनाता है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इनके साथ ही साई पल्लवी सीता, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।