Raghav Chadha shared unseen Photos With Sanjay Dutt hosting In his home Said One of the warmest people I know 'धुरंधर' के चौधरी असलम से मिले राघव चड्ढा, खास पल की तस्वीरें शेयर कर कहा-'आपका ऑराआज भी वैसा ही है', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर' के चौधरी असलम से मिले राघव चड्ढा, खास पल की तस्वीरें शेयर कर कहा-'आपका ऑराआज भी वैसा ही है'

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। मूवी में रणवीर के अलावा संजय दत्त, चौधरी असलम खान के रोल में खूब छाए हुए हैं। ऐसे में संजय दत्त की एक्टिंग की तारीफ फैंस ही नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा भी उनकी एक्टिंग के कायल हो गए हैं।

Thu, 9 April 2026 03:09 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर' के चौधरी असलम से मिले राघव चड्ढा, खास पल की तस्वीरें शेयर कर कहा-'आपका ऑराआज भी वैसा ही है'

फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस वक्त हर तरफ धूम मचा रही है। 'धुरंधर 2' का खुमार इस वक्त हर तरफ छाया हुआ है। इस फिल्म ने 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। इस फिल्म की चर्चा भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी खूब हो रही है। यही नहीं 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। मूवी में रणवीर के अलावा संजय दत्त, चौधरी असलम खान के रोल में खूब छाए हुए हैं। ऐसे में संजय दत्त की एक्टिंग की तारीफ फैंस ही नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा भी उनकी एक्टिंग के कायल हो गए हैं। राघव ने संजय के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं हैं, जिसने फैंस का फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा

राघव-संजय की तस्वीरों ने खींचा ध्यान

परिणीति चोपड़ा के पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय दत्त के साथ तीन तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में वह और संजय दत्त कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में संजय ने राघव के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। वहीं, दूसरी तस्वीर में राघव चड्ढा, संजय दत्त का हाथ थामकर उनका स्वागत करते दिख रहे हैं। तीसरी, में दोनों बैठकर आपस में बाते करते दिख रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है। दोनों ने कुर्ते पहने हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीआरपी लिस्ट में हुआ बड़ा खेल, 'अनुपमा' का घमंड तोड़ आगे निकला ये शो
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरज बड़जात्या इस रोमांटिक सीरीज ने दी बड़ी हॉरर, सस्पेंस-थ्रिलर को टक्कर

उनका औरा आज भी वैसा ही है

राघव चड्ढा तस्वीरों के साथ, एक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कुछ समय पहले, मुझे अपने घर पर संजय दत्त की मेहमाननवाजी करने का सौभाग्य मिला था। वो मेरे जानने वालों में से सबसे अच्छे लोगों में से एक हैं। आपको 'धुरंधर' के लिए मिल रहा सारा प्यार देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। उनका ऑरा आज भी वैसा ही है और हर दौर में लोगों के मन में उनके लिए जो तारीफ और इज्जत रही है, वह भी वैसी ही है। वह इस प्यार के लिए पूरी तरह से हकदार हैं। मैं हमेशा उनके साथ हूं, आपके लिए दुआ करता हूं!' राघव का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

'धुरंधर' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही ये 5 इंडियन फिल्में, नंबर-1 पर है ये मूवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।