'धुरंधर' के हिट होते चमकी सारा अर्जुन की किस्मत, हाथ लगी संजय लीला भंसाली की फिल्म, निभाएंगी इस लीजेंडरी एक्ट्रेस का रोल
'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यही नहीं 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। मूवी में रणवीर ही नहीं, बल्कि सारा अर्जुन भी खूब तारीफें बटोर रही हैं।

फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का खुमार इस वक्त हर किसी के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। ये फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी बवाल काट रहा है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यही नहीं 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अपनी एक्टिंग से हर किसी को हैरान किया। मूवी में रणवीर ही नहीं, बल्कि सारा अर्जुन भी खूब तारीफें बटोर रही हैं। हर कोई सारा की एक्टिंग को दमदार बता रहा है। ऐसे में अब उनके 'धुरंधर 2' के बाद सारा के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है।
पर्दे पर बनेंगी मधुबाला
सारा अर्जुन एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। सारा के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन को अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण रोल मिला है। 'धुरंधर' की सफलता के बाद, सारा अब फिल्ममेकर जसमीत के रीन की अगली फिल्म में लीजेंडरी स्क्रीन आइकन मधुबाला का किरदार निभाने जा रही हैं। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इस साल के बाद शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरेंगी सारा
प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने पिंकविला को बताया, 'सारा अर्जुन मधुबाला की कालजयी खूबसूरती और आकर्षण को सही तरीके से दिखाने के लिए बड़े स्तर पर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरेंगी। कॉस्ट्यूम डिटेलिंग से लेकर बोली के लहजे की ट्रेनिंग और लुक टेस्ट तक पर ध्यान दे रहे हैं। फिल्म बनाने वाले उस दौर को पूरी सटीकता से दोबारा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।' यह फिल्म हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर पर आधारित एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। बता दें कि सारा की कास्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल मचेगी। इस खबर के सामने आने के बाद सारा अर्जुन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
'धुरंधर' में नजर आए ये सितारे
'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन