Top 10 Hindi TV Serial TRP report Week 13 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Know Anupamaa On 5th Naagin 7 full list TRP Report Week 13: टीआरपी लिस्ट हुई बड़ी उठा-पटक, इस टीवी शो ने हिलाया 'अनुपमा' का सिंहासन
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनTRP Report Week 13: टीआरपी लिस्ट हुई बड़ी उठा-पटक, इस टीवी शो ने हिलाया 'अनुपमा' का सिंहासन

TRP Report Week 13: टीआरपी लिस्ट हुई बड़ी उठा-पटक, इस टीवी शो ने हिलाया 'अनुपमा' का सिंहासन

बार्क इंडिया ने साल 2026 के 13वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी उठा-पटक देखने को मिल रहा है। इस वीक 'अनुपमा' का हाल काफी बुरा रहा।

Priti KushwahaThu, 9 April 2026 01:43 PM
1/11

टीआरपी लिस्ट में हुआ बड़ा खेल, 'अनुपमा' का घमंड तोड़ आगे निकला ये शो

TV TRP Week 13, 2026: टीवी लवर्स को हमेशा ही टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस की एक्साइटमेंट इस बात को लेकर हमेशा बनी रहती हैं कि उनका फेवरेट शो इस वीक टीआरपी लिस्ट में किस पायदान पर है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 13वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी उठा-पटक देखने को मिल रहा है। इस वीक 'अनुपमा' का हाल काफी बुरा रहा। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने बाजी मारी है। ये शो इस वीक भी पहले नंबर पर है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में ये सीरियल 1.8 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर है।

3/11

गंगा माई की बेटियां

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते सीधा दूसरे नंबर पर आ गया है। सीरियल ने 1.8 रेटिंग हासिल की है।

4/11

तुम से तुम तक

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने 'अनुपमा' जैसे शोज को भी मात दे दी है। सीरियल को इस सप्ताह 1.8 रेटिंग हासिल हुई है।

5/11

वसुधा

जी टीवी के 'वसुधा' एक चुलबुली और साधारण गांव की लड़की की लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। सीरियल को इस सप्ताह 1.7 रेटिंग हासिल हुई है।

6/11

अनुपमा

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' का टीआरपी लिस्ट में बुरा हाल रहा। इस वीक  ये शो पांचवें नंबर पर आ गया है। दर्शकों के फेवरेट इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 13 में 'अनुपमा' को 1.7 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

7/11

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का  स्पिन ऑफ आने इस वक्त काफी सुर्खियों में बना है। सीरियल 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' में वृंदा और अंगद की कहानी को दिखाया जा रहा है। यही नहीं अब ये शो टीआरपी लिस्ट में भी आ गया है। ये शो इस वीक 1.6 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर है।

8/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है। सीरियल ने 1.5 रेटिंग हासिल की है।

9/11

उड़ने की आशा

'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह सीरियल को मात्र 1.5 टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में शो को आठवें स्थान से काम चलाना पड़ रहा है।

10/11

नागिन 7

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में नवें पर है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' को इस सप्ताह 1.5 टीआरपी मिली है।

11/11

लाफ्टर शेफ 3

कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह का फेमस कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में टीवी के कई जाने माने स्टार बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इस वीक ये शो 10वें नंबर पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.4 रेटिंग हासिल हुई है।