Sonam Kapoor and Anand Ahuja welcome second baby boy after Vayu सोनम कपूर बनीं दूसरी बार मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जानिए बेटी हुई या बेटा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सोनम कपूर बनीं दूसरी बार मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जानिए बेटी हुई या बेटा

सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 29 मार्च के दिन अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बता दें, सोनम और आनंद आहूजा की शादी को आठ साल हो गए हैं।

Mon, 30 March 2026 06:38 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
सोनम कपूर बनीं दूसरी बार मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जानिए बेटी हुई या बेटा

Sonam Kapoor Children: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। जी हां, 29 मार्च के दिन सोनम कपूर ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। आइए आपको बताते हैं कि सोनम बेबी बॉय की मम्मी बनी हैं या बेबी गर्ल की।

सोनम कपूर का पोस्ट

रविवार को सोनम और आनंद ने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर किया। इस नोट में उन्होंने लिखा, ‘हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 29 मार्च 2026 को हमारे दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है। उसके आने से हमारे दिलों में प्यार और भी गहरा हो गया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: धुरंधर-2 बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, आज KGF 2 को देगी मात

बहुत खुश है बड़ा बेटा वायु

उन्होंने आगे लिखा, 'वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करने के लिए बहुत एक्साइटेड है। वायु, सोनम और आनंद अपने परिवार के इस नए सदस्य का स्वागत करते हुए बेहद खुशी और आभार महसूस कर रहे हैं।'

इन्होंने दी बधाई

परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर, रिया कपूर और हुमा कुरैशी समेत कई सितारों ने कपल के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई और बेबी बॉय को अपना आशीर्वाद दिया है। फैंस भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 एक्टर्स और डायरेक्टर की मौत…, बॉलीवुड की वो फिल्म जिसे बनने में लगे 23 साल

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बारे में

सोनम की मुलाकात आनंद से साल 2015 में फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रमोशन के दौरान हुई थी। सोनम ने बताया था कि उनके दोस्त उन्हें आनंद के किसी दोस्त से मिलवाना चाहते थे, लेकिन सोनम की बातचीत आनंद से ही ज्यादा होने लगी थी। दो हफ्ते तक मैसेज पर बात करने के बाद, दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। फिर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के चार साल बाद सोनम ने अपने बड़े बेटे वायु का जन्म दिया। वहीं आठ साल बाद छोटे बेटे की मम्मा बनीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम कपूर के बेबी शावर की तस्वीरें,एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।