Guru Dutt Film took 23 years to finish actor died sanjeev kumar k asif death love and god big box office flop full story बॉलीवुड की वो फिल्म जिसकी रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हो गई थी मौत, बनने में लगे 23 साल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉलीवुड की वो फिल्म जिसकी रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हो गई थी मौत, बनने में लगे 23 साल

Bollywood Kissa: आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे रिलीज होने में 23 साल लग गए। फिल्म बनने के दौरान फिल्म के लीड एक्टर की मौत हो गई। इसके बाद जब दूसरे एक्टर को कास्ट किया और फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू हुई, तब फिल्म के डायरेक्टर की मौत हो गई। 

Mon, 30 March 2026 05:16 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉलीवुड की वो फिल्म जिसकी रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हो गई थी मौत, बनने में लगे 23 साल

कभी-कभी फिल्में बनाने में बहुत ज्यादा वक्त लग जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे बनने और रिलीज होने में 23 साल। इस फिल्म की फिल्मिंग 1963 में शुरू हुई और फिल्म साल 1986 में रिलीज हुई। जब एक फिल्म रिलीज हुई तब भी इस फिल्म को आधा-अधूरा ही रिलीज करना पड़ा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान पहले एक एक्टर और फिर डायरेक्टर की मौत हो गई थी। इसके बाद फिल्म की रिलीज से पहले एक दूसरे एक्टर की भी मौत हो गई थी।

क्या है 1986 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है लव एंड गॉड जिसे कैस और लैला के नाम से भी जाना जाता है। इस फिल्म में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर गुरु दत्त को कास्ट किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो फिल्म जिसने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, सेट पर नाना पाटेकर के पेट में घुस गई थी चाकू

सबसे पहले गुरु दत्त को किया गया था कास्ट

गुरु दत्त फिल्म में कैस का किरदार निभा रहे थे। वहीं, एक्ट्रेस निम्मी लैला का किरदार निभा रही थीं। हालांकि, साल 1964 में गुरु दत्त का निधन हो गया और उनकी जगह फिल्म में संजीव कुमार को कास्ट किया गया।

गुरु दत्त के बाद संजीव कुमार को किया गया कास्ट

संजीव कुमार को कास्ट करने के बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हुई। हालांकि, साल 1971 में एक और दुखद घटना हुई। 1971 में फिल्म के डायरेक्टर के.आसिफ की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद ये प्रोजेक्ट 15 साल तक ठंडे बस्ते में चला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हॉलीवुड की वो फिल्म जिसे रिलीज होने में लग गए 48 साल, 2018 में नेटफ्लिक्स पर आई

के आसिफ की पत्नी ने फिल्म को रिलीज करने का लिया फैसला

15 साल बाद के.आसिफ की पत्नी अख्तर आसिफ ने अधूरी फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया। उन्होंने निर्माता-निर्देशक-डिस्ट्रिब्यूटर के.सी. बोकाडिया की मदद ली। कुछ ही महीनों में, उन्होंने तीन अलग-अलग स्टूडियो से फिल्म के उपयोगी हिस्से जुटाए और उन्हें मिलाकर फिल्म पूरी की। फिर यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8.1 रेटिंग वाली वो फिल्म जिसने जीते 55 अवॉर्ड्स, साल 2013 में हुई थी रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी फिल्म

हालांकि, फिल्म की रिलीज के एक साल पहले ही संजीव कुमार का भी निधन हो गया है। इस तरह गुरु दत्त, के आसिफ और संजीव कुमार, तीनों ही फिल्म को नहीं देख पाए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है। फिल्म की बाकी कास्ट की बात करें तो फिल्म में सिमी गरेवाल, नासिर हुसैन, ललिता पवार और अमजद खान जैसे कलाकार नजर आए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।