Dhurandhar 2 Day 12 Box Office Collection LIVE Updates today Film will left KGF Chapter 2 behind Dhurandhar 2 Day 12: धुरंधर-2 ने KGF-2 को दी पटखनी, जानें बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन की कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar 2 Day 12: धुरंधर-2 ने KGF-2 को दी पटखनी, जानें बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन की कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ दिया है। बात सोमवार की कमाई की करें तो खबर लिखे जाने तक इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में KGF2 को पछाड़ दिया है।

Mon, 30 March 2026 08:06 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar 2 Day 12: धुरंधर-2 ने KGF-2 को दी पटखनी, जानें बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन की कमाई

Dhurandhar 2 Day 12 Box Office Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अब ‘धुरंधर द रिवेंज’ के आगे साउथ की 2 फिल्में हैं- प्रभास की ‘बाहुबली 2’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’। आज 30 मार्च के दिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को मात दे दी है। यहां जानिए रणवीर सिंह की फिल्म की डे12 की कमाई।

‘धुरंधर 2’ का डे12 का कलेक्शन

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने पहले हफ्ते 674.17 करोड़ रुपये का कारोबार कर कई सारी फिल्मों को पछाड़ दिया। फिर डे9, डे10 और डे11 को क्रमश: 41.75 करोड़ रुपये, 62.85 करोड़ रुपये और 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये पहुंच गया। जानिए 12वें दिन कैसा रहा फिल्म की कमाई का गणित।

सुबह 7 बजे तक - 0.17 करोड़ रुपये

सुबह 8 बजे तक - 0.46 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक - 0.64 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 0.99 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 1.68 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 2.87 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 4.23 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 5.49 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक - 6.81 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 10.85 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक - 12.44 करोड़ रुपये

शाम 8 बजे तक - 13.56 करोड़ रुपये

कुल कमाई - 860.43 करोड़ रुपये (8 बजे तक)

‘धुरंधर 2’ का डे वाइज कलेक्शन

डेबॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारतीय)
डे043 करोड़ रुपये
डे1102.55 करोड़ रुपये
डे280.72 करोड़ रुपये
डे3113 करोड़ रुपये
डे4114.85 करोड़ रुपये
डे565 करोड़ रुपये
डे656.60 करोड़ रुपये
डे748.75 करोड़ रुपये
डे849.70 करोड़ रुपये
डे941.75 करोड़ रुपये
डे1062.85 करोड़ रुपये
डे1168.10 करोड़ रुपये
डे1213.56 करोड़ रुपये (शाम 8 बजे तक)
कुल कमाई860.43 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 की सफलता पर इंडस्ट्री की चुप्पी पर भड़के RGV, फिल्म को बताया 'डायनासोर'

‘धुरंधर 2’ vs ‘केजीएफ 2’, कौन जीता?

‘धुरंधर 2’ ने 29 मार्च तक 846.87 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने 859.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो इन दोनों फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से क्रमश: 1,030.42 करोड़ रुपये और 1,234.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। सोमवार को धुरंधर-2 की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई का आंकड़ा 860 करोड़ रुपये से ऊपर चला, यानि इसने सुपरस्टार यश की फिल्म KGF2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2: शूटिंग के दौरान कैसे प्रेग्नेंट दीपिका का ख्याल रखते थे रणवीर सिंह?
फिल्मभारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पुष्पा 21234.10 करोड़ रुपये
बाहुबली 21030.42 करोड़ रुपये
धुरंधर 2860.43 करोड़ रुपये
केजीएफ चैप्टर 2859.70 करोड़ रुपये
धुरंधर840.20 करोड़ रुपये
,

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने 29 मार्च तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,361.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ में ‘धुरंधर’ से ज्यादा एक्शन हैं। यदि आपको खून खराबा और गाली गलौज से दिक्कत नहीं है और आपको ‘धुरंधर’ पसंद आई थी तो आप ‘धुरंधर 2’ देख सकते हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 3.5 स्टार्स दिए हैं। आप इसका डिटेल्ड रिव्यू इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं

नोट: ये सारा डेटा Sacnilk से लिया गया है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।