सोनम कपूर के बेबी शावर की तस्वीरें, एक्ट्रेस ने लाइम ग्रीन आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की आज बेबी शावर की रस्म पूरी की गई। इस रस्म में एक्ट्रेस को लाइम ग्रीन रंग के लहंगा स्टाइल साड़ी में देखा गया था। तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें एक्ट्रेस को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। डिलीवरी से पहले एक्ट्रेस के लिए एक खास बेबी शावर की रस्म का आयोजन किया गया था जिसमें बॉलीवुड से उनके करीबी दोस्त यार शामिल हुए। इस रस्म की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं जिसमें एक्ट्रेस को लाइम ग्रीन रंग के लहंगा स्टाइल साड़ी में देखा जा सकता है। एक्ट्रेस पोज दे रही हैं। बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। सोनम की बेबी शावर रस्म में करीना कपूर, भूमि पेडनेकर समेत कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। इसके अलावा उनकी चचेरी बहनें अंशुला खुशी कपूर भी रश्म का हिस्सा बनीं थीं। ये रस्म अनिल कपूर के मुंबई वाले घर पर पूरी हुई।
सोनम कपूर का बेबी शावर
सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों को रीशेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को लाइम ग्रीन फ्लोरल साड़ी में पोज करते देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया हुआ है और ज्वेलरी से अपने इस लुक को पूरा किया हुआ है। एक्ट्रेस बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में उन्हें पति आनंद आहूजा के साथ रस्म पूरी करते देखा जा सकता है। अन्य एक तस्वीर में एक्टर अनुपम खेर उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में डिज़ाइनर संदीप खोसला नजर आ रहे हैं। मसाबा गुप्ता ने भी तस्वीर शेयर की है।


सोनम और आनंद की शादी
बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी कर ली थी। इस शादी के बाद एक्ट्रेस ने साल 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया था और अब वो दोबारा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल जानकारी दी थी कि वो दोबारा खुशखबरी देने वाली हैं। सोनम के दूसरे बच्चे को लेकर दोनों परिवार कपूर और आहूजा में खुशियां बनाई जा रही हैं। परिवार आने वाले नन्हे मेहमान के इंतजार में बैठा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन