Shah Rukh Khan Movie Baazigar This Scene Is Copied From This Hollywood Film शाहरुख खान की 'बाजीगर' का ये 'डेथ सीन' था इस हॉलीवुड फिल्म से कॉपी, देख कांप जाएगी रूह, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शाहरुख खान की 'बाजीगर' का ये 'डेथ सीन' था इस हॉलीवुड फिल्म से कॉपी, देख कांप जाएगी रूह

शाहरुख खान ने अपने करियर में खूब रोमांटिक फिल्में दी हैं, लेकिन आज आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था।

Sun, 19 April 2026 06:08 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहरुख खान की 'बाजीगर' का ये 'डेथ सीन' था इस हॉलीवुड फिल्म से कॉपी, देख कांप जाएगी रूह

शाहरुख खान ने अपने करियर में कई हिट और सक्सेसफुल फिल्में दी हैं। अब हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसमें वह विलेन थे और तब भी वो ब्लॉकबस्टर थी। जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है बाजीगर। अब आप सोच रहे होंगे कि कौनसा सीन है वो।

कौनसा सीन है कॉपी

फिल्म का जो सबसे अहम सीन है यानी जब शाहरुख का किरदार, शिल्पा शेट्टी के किरदार को छत से नीचे गिरा देता है। यह सीन हॉलीवुड फिल्म अ किस बिफोर डाइंग से इसंपायर्ड है। यह हॉलीवुड फिस्म 1991 में रिलीज हुई थी और बाजीगर 1993 में रिलीज हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान के मकान मालिक ने खोले एक्टर के राज, बोले- उनका बिहेवियर ऐसा है कि आप…

क्या थी बाजीगर फिल्म की स्टोरी

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि 2 बहने हैं। दोनों बहनों से एक ही लड़का प्यार करता है। हालांकि उसके पीछे एक अहम मकसद था और वो था अपने पिता की मौत की बर्बादी का बदला लेना।

बता दें कि बाजीगर के डायरेक्टर 1 नहीं बल्कि 2 थे। इस फइल्म को अली अब्बास बर्मावाला और मस्तान बर्मावाला ने डायरेक्ट किया था।

बाजीगर

शाहरुख नहीं थे पहली च्वाइस

बाजीगर के डायरेक्टर ने बताया था कि शाहरुख, इस फिल्म के पहले च्वाइस नहीं थे। उनकी बजाय वे अनिल कपूर को लेना चाहते थे। उन्होंने कहा था, ‘हमने अनिल कपूर को कॉन्टैक्ट किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि ये सब्जेक्ट रिस्की है और मैं इसे नहीं करूंगा। इसके बाद हमने सलमान सर को कॉन्टैक्ट किया, लेकिन वह राजश्री की फिल्म कर रहे थे। सलीम साहब ने कहा कि सलमान के लिए अभी ऐसी फिल्में करना जल्दबाजी होगी। हमने फिर लास्ट में शाहरुख से बात की।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान ने ऑस्कर को कहा थैंक्यू, बोले- अब लग रहा पूरी दुनिया का बादशाह हूं

शाहरुख को पसंद आई थी स्टोरी

उन्होंने आगे कहा था, 'शाहरुख ग्राउंड में बैठे थे जब मैं उन्हें स्टोरी सुना रहा था और हम कोच पर। नरेशन फिनिश होने के बाद वह उठे और हमें गले लगाया और कहा क्या कहानी है, मैं करता हूं।'

बता दें कि शाहरुख लास्ट फिल्म डंकी में नजर आए थे जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। उसी साल उनकी 2 ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान और पठान भी रिलीज हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख को मिला था फिल्म में हनुमान बनने का ऑफर, इस कारण से कर दिया था रिजेक्ट

अब शाहरुख फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख की बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन अहम किरदार में हैं। वहीं फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

इस फिल्म के जरिए दीपिका और शाहरुख छठी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों साथ में ओम शांति ओम, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस, जवान और पठान में काम कर चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।