Shahrukh Khan Old Interview Viral when he reveal he refused hanuman role शाहरुख खान को मिला था फिल्म में हनुमान बनने का ऑफर, इस कारण से कर दिया था रिजेक्ट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शाहरुख खान को मिला था फिल्म में हनुमान बनने का ऑफर, इस कारण से कर दिया था रिजेक्ट

Shahrukh Khan Kissa: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के पास एक बार एक फिल्ममेकर हनुमान का रोल लेकर गए थे। हालांकि, उन्होंने उनका ऑफर रिजेक्ट कर दिया था। पढ़िए कारण।

Wed, 1 April 2026 08:12 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहरुख खान को मिला था फिल्म में हनुमान बनने का ऑफर, इस कारण से कर दिया था रिजेक्ट

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक गुरुवार (2 अप्रैल) के दिन सबके सामने आने वाली है। इसी बीच, शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रहे हैं कि उनके पास हॉलीवुड के एक फिल्ममेकर हनुमान का किरदार निभाने का ऑफर लेकर आए थे। हालांकि, उन्होंने उस ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया था। उन्होंने उस वीडियो में इसके पीछे की वजह भी बताई है।

शाहरुख ने क्या कहा था?

ये वायरल वीडियो साल 2011 का है। उस समय शाहरुख अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘रा.वन’ का प्रमोशन कर रहे थे। उस दौरान फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने शाहरुख खान से सुपरहीरो से जुड़ा सवाल पूछा था। शाहरुख ने उस सवाल के जवाब में कहा था, ‘कई साल पहले हॉलीवुड के निर्देशक टोनी स्कॉट (टॉप गन के डायरेक्टर) ने मेरे साथ अपनी एक फिल्म का कॉन्सेप्ट शेयर किया था। जब सुपरमैन, बैटमैन नहीं थे। उस समय भगवान हनुमान ही सुपरहीरो हुआ करते थे इसलिए वह अपनी फिल्म में भगवान हनुमान को सुपरमैन की तरह दिखाना चाहते थे। उनका कॉन्सेप्ट ऐसा था कि जब भगवान हनुमान लड़ने जाते हैं सिर्फ तभी उनकी पूंछ बाहर निकलती है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण के स्पेशल प्रिव्यू से लीक हो गया रणबीर कपूर का राम वाला लुक?

शाहरुख ने ऑफर क्यों किया रिजेक्ट?

शाहरुख ने ऑफर रिजेक्ट करने की वजह बताते हुए कहा था, ‘ये बात अभी की नहीं है। ये बहुत पहले की बात है और उस वक्त मेरी इंग्लिश अच्छी नहीं थी। अगर तब वह मुझे एक मूक व्यक्ति (जो बोल नहीं सकता) का किरदार देते तो शायद मैं कर लेता।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण में अरुण गोविल की याद दिला रहे रणबीर कपूर? ट्रेलर देखकर फैन ने की तारीफ

शाहरुख की इच्छा

शाहरुख ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए आगे कहा था, 'मेरा मन है, अगर रा.वन के बाद मुझे मौका मिला तो मैं महाभारत को एक्स-मेन की तरह बनाऊं। मैं जानता हूं कि अगर मैंने ऐसा किया तो बहुत सारे लोग मुझसे नाराज हो जाएंगे। फिल्म को बैन भी कर देंगे। लेकिन, मैं चाहता हूं कि आने वाली पीढ़ी हमारे भगवान को सुपरहीरो की तरह देखे। मेरी फिल्म रा.वन भी एक तरीके से रामायण पर ही तो है। इसमें रा.वन भगवान राम हैं और जी.वन रावण। अब जब मैं बच्चों से कहूंगा कि रा.वन भगवान राम जैसे हैं तो वे लोग इसके बारे में पढ़ेंगे। हमारे इतिहास को जानेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इतना लंबा होगा 'रामायण' का ट्रेलर-1, सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट के साथ किया पास

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।