Shah Rukh Khan Landlord Is Fan Of His Humility Reveal About King Khan Behaviour शाहरुख खान के मकान मालिक ने खोले एक्टर के राज, बोले- उनका बिहेवियर ऐसा है कि आप…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शाहरुख खान के मकान मालिक ने खोले एक्टर के राज, बोले- उनका बिहेवियर ऐसा है कि आप…

शाहरुख खान के मन्नत में जब काम शुरू हुआ तब वह शिफ्ट हो गए थे दूसरे अपार्टमेंट में। इस अपार्टमेंट के मकान मालिक जैकी भगनानी और उनके पिता वाशु भगनानी थे।

Sat, 18 April 2026 06:06 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहरुख खान के मकान मालिक ने खोले एक्टर के राज, बोले- उनका बिहेवियर ऐसा है कि आप…

शाहरुख खान पिछले साल अपने घर मन्नत से कुछ समय के लिए शिफ्ट हो गए थे क्योंकि उनके घर पर काम चल रहा था। इस दौरान शाहरुख और उनका परिवार पूजा कासा में शिफ्ट हो गए। शाहरुख ने इसमें 4 फ्लोर लीज पर लिए और जिनकी वो बिल्डिंग थी वो थी प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और उनके बेटे जैकी भगनानी की। तो ऐसा कह सकते हैं कि वे शाहरुख के मकान मालिक हो गए। अब जैकी ने शाहरुख को लेकर बात की और उनसे किराएदारों को लेकर पूछा तो जानें उन्होंने क्या कहा।

शाहरुख को लेकर क्या बोले जैकी

जैकी ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा, ‘देखिए, मेरे मुताबिक, मैं प्रार्थना करता हूं कि मैं उतना अच्छा बन जाऊं जितने शाहरुख खान सर हैं। उनका स्टारडम का लेवल और उनका बिहेवियर ऐसा है जो आप सोच भी नहीं सकते हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान ने ऑस्कर को कहा थैंक्यू, बोले- अब लग रहा पूरी दुनिया का बादशाह हूं

जैकी ने आगे कहा, ‘जब आप उनसे मिलते हैं और आपसे बात करते हैं तो वह सिर्फ आपसे ही बात करते हैं। ऐसा कम ही लोग करते हैं। आप कोई भी हो, लेकिन वह जब आपसे बात करेंगे तो प्रेजेंट वही रहेंगे। उनकी अगर रैंकिंग करें तो वह 10 में से 11 हैं। लोग सोचते हैं कि ऐसा होगा मैं शाहरुख खान हूं, मुझे ऐसा बिहेव करना होगा। लेकिन वह इसे अपोजिट थे टोटल।’

कितना किराया देते हैं शाहरुख खान

ऐसी खबर है कि शाहरुख ने डुप्लेक्स अपार्टमेंट 24 लाख रुपये महीना दे रहे हैं। इस 4 फ्लोर के अपार्टमेंट में खान परिवार के साथ-साथ उनके सिक्योरिटी स्टाफ भी हैं और ऑफिस स्पेस भी बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली 5 फिल्में, आखिरी वाली आज तक SRK ने नहीं देखी

शाहरुख की प्रोफेशनल लाइफ

शाहरुख खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म डंकी में नजर आए थे जो 21 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। उसी साल उनकी फिल्म जवान और पठान भी रिलीज हुई थी।

डंकी ने जहां वर्ल्डवाइड 454 करोड़ कमाए थे। वहीं जवान ने 1,160 करोड़ और पठान ने 1,055 करोड़ की कमाई की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान कभी गांव वाले का किरदार नहीं निभा सकते, प्रियदर्शन बोले- अक्षय की…

अपकमिंग फिल्म

अब शाहरुख किंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन भी हैं। शाहरुख और सुहाना की साथ में यह पहली फिल्म होगी।

वहीं शाहरुख और दीपिका की यह साथ में छठी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों साथ में पठान, जवान, चेन्नई एकस्प्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और ओम शांति ओम में काम कर चुके हैं। ओम शांति ओम फिल्म से दीपिका ने डेब्यू किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।