Shah Rukh Khan Expresses Gratitude To Academy Awards for Revisiting Om Shanti Om शाहरुख खान ने ऑस्कर को कहा थैंक्यू, बोले- अब लग रहा पूरी दुनिया का बादशाह हूं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शाहरुख खान ने ऑस्कर को कहा थैंक्यू, बोले- अब लग रहा पूरी दुनिया का बादशाह हूं

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें लग रहा है कि वह पूरी दुनिया के बादशाह हैं। इसके पीछे की वजह है कि उनका वीडियो अकादमी ने शेयर किया।

Sat, 18 April 2026 12:25 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहरुख खान ने ऑस्कर को कहा थैंक्यू, बोले- अब लग रहा पूरी दुनिया का बादशाह हूं

बॉलीवुड के किंग खान को ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जाता है। अब हाल ही में ऑस्कर में शाहरुख के ओम शांति ओम के एक सीन को शेयर किया था। इस पर अब शाहरुख ने अकादमी को थैंक्यू कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें लग रहा है कि वह पूरी दुनिया के किंग हैं।

लग रहा पूरी दुनिया का बादशाह हूं

शाहरुख ने उस वीडियो की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘थैंक्यू अकादमी, मेरी इस याद को ताजा करने के लिए। अब मुझे सच में लग रहा है कि मैं पूरी दुनिया का बादशाह हूं। हाहा।’

दरअसल, अकादमी ने वीडियो शेयर कर लिखा था, ‘किस्मत की एक बात है...वो मिस नहीं होती। फिल्म ओम शांति ओम।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली 5 फिल्में, आखिरी वाली आज तक SRK ने नहीं देखी

क्या है शाहरुख का वो सीन

इस सीन की बात करें तो यह फिल्म ओम शांति ओम का है और इसमें शाहरुख के किरदार को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वह बोलते हैं कि किसी चीज को अगर शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है।

फराह खान भी हैं खुश

फराह खान ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया था और इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, मैं अकादमी, शाहरुख खान, मयूर पूरी को थैंक्यू कहना ताहूंगी जिन्होंने ये पोस्ट मुझे भेजा। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब सिक्योरिटी गार्ड के लिए केक लाए धोनी, शाहरुख के बॉडीगार्ड ने बताया किस्सा

ओम शांति ओम के बारे में जानें

ओम शांति ओम को फराह खान ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं। दीपिका की यह पहली हिंदी फिल्म थी। इसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, किरण खेर, श्रेयस तलपड़े भी थे।

फिल्म ने कितने करोड़ कमाए थे

ओम शांति ओम ने वर्ल्डवाइड 148.20 करोड़ की कमाई की थी। वहीं भारत में 105.63 करोड़ कमाए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान कभी गांव वाले का किरदार नहीं निभा सकते, प्रियदर्शन बोले- अक्षय की…

शाहरुख खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट साल 2023 में फिल्म पठान, जवान और डंकी में नजर आए थे। पठान ने जहां 1055 करोड़ कमाए थे वर्ल्डवाइड, वहीं जवान ने 1160 करोड़ कमाए थे। डंकी ने हालांकि वर्ल्डवाइड 454 करोड़ कमाए थे।

शाहरुख की अपकमिंग फिल्म

साल 2024 में शाहरुख की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि वह अब किंग फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन हैं। कहा तो यही रहा है कि फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।