salman khan madhuri dixit film hum apke hain kaun actress chameli aka priya berde then and now सलमान-माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन की चमेली अब दिखती है ऐसी, पहचान नहीं पाओगे, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान-माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन की चमेली अब दिखती है ऐसी, पहचान नहीं पाओगे

1994 में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ नौकरानी चमेली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया बेर्डे अब इतनी बदल गई हैं। प्रिया अब भी फिल्मों और टीवी शोज में काम कर रही हैं। लेकिन उन्हें पहचान पाना मुश्किल है।

Sat, 20 Dec 2025 11:00 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान-माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन की चमेली अब दिखती है ऐसी, पहचान नहीं पाओगे

1994 में सलमान खान और माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ना सिर्फ कमाई का रिकॉर्ड बनाया था बल्कि ऑडियंस को भी खूब एंटरटेन किया। सूरज बडजात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की पारिवारिक कहानी ने दिल को छू लिया था। गाने यादगार बन गए। एक्टर्स की परफॉर्मेंस और किरदार अमर हो गए। इस फिल्म के हर किरदार की अपनी अलग भूमिका थी और उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इसी फिल्म में दो ऐसे भी किरदार थे जो थे तो घर के नौकर लेकिन उन्हें फिल्म में परिवार के सदस्य के तौर पर पेश किया गया था। फिल्म में लल्लू और चमेली का किरदार निभाने वाले एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे और प्रिया बेर्डे तो आपको याद ही होंगे।

चमेली अब दिखती हैं ऐसी

हम आपके हैं कौन में लल्लू का किरदार मराठी सिनेमा के मशहूर एक्टर लक्ष्मीकांत ने निभाया था। इनके साथ प्रिया चमेली के किरदार में नजर आई थीं। इसी फिल्म के बाद दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली थी। शादी से दोनों के दो बच्चे हुए। लेकिन साल 2004 में एक्टर लक्ष्मीकांत का निधन हो गया। वहीं अगर चमेली यानी प्रिया की बात करें तो एक्ट्रेस ने मराठी फिल्मों में काम करने के बाद साल 1992 में हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने करिश्मा कपूर की फिल्म अनारी समेत कई फिल्मों में काम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान की फिल्म का लल्लू एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे का इस बीमारी से हुआ था निधन
ये भी पढ़ें:असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं फिल्मों के ये सपोर्टिंग एक्टर्स

अब भी कर रही हैं एक्टिंग

साइड किरदार में प्रिया इतनी मशहूर नहीं हुई। लेकिन फिल्म हम आपके हैं कौन में उनका चमेली का किरदार खूब पसंद किया गया। एक्टर पति लक्ष्मीकांत के निधन के बाद उन्होंने अपने दोनों बच्चों की परवरिश की और अब भी मराठी फिल्मों और टीवी शोज में एक्टिव हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर भो एक्टिव हैं और अक्सर अपने जीवन से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। सालों बाद अब इतनी बड़ो गई हैं प्रिया बेर्डे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान ने नहीं चलाई थी माधुरी दीक्षित पर गुलेल
ये भी पढ़ें:अमिताभ-धर्मेंद्र की शोले नहीं तोड़ पाई थी जितेंद्र की इस फिल्म का ये रिकॉर्ड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।